फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2026: MCC Revises Round 1 Seat Allotment Date to August 21

NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का आवंटन टला, आज नहीं आएगा, अब इस दिन होगा जारी

Wed, 19 Aug 2026 05:37 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 19 Aug 2026 05:37 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2026: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 1 का शेड्यूल संशोधित कर दिया है। अब सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 अगस्त को जारी होगा। सीट मिलने वाले उम्मीदवार 22 से 31 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्ट कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2026: MCC Revises Round 1 Seat Allotment Date to August 21
MCC NEET UG Counselling 2026 - फोटो : L- Adobe Stock, R- mcc.nic.in.

विस्तार

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट शेड्यूल में बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 20 अगस्त तक पूरी होगी। इसके बाद जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें तय समय के भीतर संबंधित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

नया शेड्यूल एक नजर में

प्रक्रिया संशोधित तारीख
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी 20 अगस्त 2026
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 अगस्त 2026
कॉलेज/संस्थान में रिपोर्टिंग 22 से 31 अगस्त 2026
कॉलेजों द्वारा जॉइन किए उम्मीदवारों का सत्यापन 1 सितंबर 2026 से

31,728 सीटों पर होगा दाखिला

एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए कुल 31,728 सीटें उपलब्ध कराई हैं। इनमें एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की सीटें शामिल हैं।

उम्मीदवार सीट अलॉटमेंट का आदेश एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in/ug-medical-counselling/ पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे। सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को अलॉट किए गए कॉलेज में तय तारीख के अंदर रिपोर्ट करना जरूरी होगा।

विज्ञापन

एनआरआई कोटे में कितने उम्मीदवार पात्र हुए?

एमसीसी ने हाल ही में नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग 2026 में एनआरआई कोटे के तहत दाखिले के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। इस सूची में कुल 731 उम्मीदवारों को एमबीबीएस और बीडीएस राउंड 1 दाखिले के लिए एनआरआई कोटे के तहत पात्र माना गया है।

एनआरआई सीट मिलने पर किन बातों का रखना होगा ध्यान?

एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि एनआरआई पात्रता की सूची उम्मीदवारों द्वारा एमसीसी को भेजे गए दस्तावेजों की जांच के आधार पर तैयार की गई है। लेकिन केवल सूची में नाम आ जाना दाखिले की अंतिम गारंटी नहीं है।

यदि किसी उम्मीदवार को एनआरआई सीट आवंटित होती है, तो कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय उसे सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यदि उम्मीदवार जरूरी मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो उसका दाखिला रद्द किया जा सकता है।

उम्मीदवार अब क्या करें?

  • संशोधित शेड्यूल के अनुसार 21 अगस्त को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखें।

सीट मिलने पर 

  • अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करें।
  • कॉलेज में रिपोर्टिंग की तारीख 22 से 31 अगस्त के बीच जांचें।
  • रिपोर्टिंग के समय सभी जरूरी मूल दस्तावेज साथ रखें।
  • एनआरआई कोटे के उम्मीदवार खास तौर पर अपने मूल दस्तावेजों की जांच पहले कर लें।

आगे की जानकारी के लिए 

  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed