फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Preparation to make CUET UG online from next year, risk of paper leaking will be less

Education: सीयूईटी यूजी अगले साल से ऑनलाइन कराने की तैयारी, पेपर लीक होने का खतरा कम रहेगा

Wed, 03 Jul 2024 05:45 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Jul 2024 05:45 AM IST
सार

सीयूईटी यूजी अगले साल से ऑनलाइन परीक्षा करवाने की तैयारी हो रही है। इससे एनटीए की सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होने से लीक और गड़बड़ी का खतरा कम रहेगा।


 

विज्ञापन
Preparation to make CUET UG online from next year, risk of paper leaking will be less
a - फोटो : Istock

विस्तार

विश्वविद्यालयों में स्नातक दाखिले की सीयूईटी यूजी अगले साल से पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से करवाई जा सकती है। पेन-पेपर आधारित नीट यूजी पेपर लीक के बाद से सीयूईटी यूजी को दोबारा कंप्यूटर आधारित माध्यम से करवाने पर विशेषज्ञों की आम राय बन रही है।
विज्ञापन


छात्रों की मांग पर अप्रैल में सीयूईटी यूजी के 15 मुख्य विषयों को कंप्यूटर आधारित से हाइब्रिड मोड से करने पर फैसला हुआ था। लेकिन फैसले के तीन महीने बाद ही दोबारा हाइब्रिड से ऑनलाइन करने पर विचार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार का मानना है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं सुरक्षित होती हैं, क्योंकि प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिका समेत अन्य औपचारिकताएं नहीं रहती हैं। इससे नकल की आशंका भी काफी कम रहती है। इसके अलावा पेपर लीक का खतरा भी नहीं होता है। 
विज्ञापन


विशेषज्ञ मान रहे हैं कि सिर्फ पेन-पेपर आधारित परीक्षाओं पर पेपर-लीक का खतरा हमेशा रहता है। सबसे अधिक दिक्कत बड़े स्तर की परीक्षाओं में है, जहां 24 लाख तक छात्र शामिल हो रहे हैं। जेईई मेन में 11 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं, लेकिन ऑनलाइन होने के कारण यह सुरक्षित है। वहीं, नीट यूजी पेन-पेपर आधारित है, इसमें पेपर लीक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed