रेलवे भर्ती के लिए ग्रुप सी की परीक्षा का पहला चरण शुरू हो गया है। आरआरबी ने परीक्षा की तारीख 9, 10, 13, 14, 17, 20, 21, 29, 30 और 31 अगस्त रखी है। परीक्षा तीन चरणों में होनी है। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (सीबीटी) है जिसमें गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिए 90 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। प्रश्न एमसीक्यू (मल्टीपल चॉइस कोशन) के रूप में दिए जाएंगे। गलत उत्तर देने पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी।
Railway Recruitment 2018: परीक्षा से एक दिन पहले इन प्रश्नों के साथ करें तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा)
सेक्शंस प्रश्नों की संख्या समय
1. गणित 100 प्रश्न 90 मिनट
2. जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
3. सामान्य विज्ञान
4. करेंट अफेयर्स
सिलेबस
गणित - संख्या प्रणाली, BODMAS, डेसिमल, फ्रैक्शन, अनुपात, एचसीएफ और एलसीएम, एसआई और सीआई, बीजगणित, ज्यामिति, आयु और गणना, त्रिकोणमिति।
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग - एनालॉजीज, अल्फान्यूमेरिक सीरीज, कोडिंग डिकोडिंग, गणितीय ऑपरेशंस, रिलेशनशिप, सिलेजिज्म, जुम्बलिंग, वेन डायग्राम, डीआई और डेटा दक्षता, डिसीजन मेकिंग, समानताएं और मतभेद, एनालिटिकल रीजनिंग, वर्गीकरण, दिशा-निर्देश, स्टेटमेंट्स एंड आर्ग्यूमेंट्स और धारणाएं।
सामान्य विज्ञान - 10 वीं स्तर की भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान।
करंट अफेर्स - विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति, खेल, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति ।
(सवालों के सही जवाब नीचे दिए गए हैं...)
प्रश्न -1: एक व्यक्ति 1200रु में एक सामान खरीदकर 20% के नुकसान पर बेच देता है। उस सामान का विक्रय मूल्य क्या है?
1. 660रु
2. 760रु
3. 860रु
4. 960रु
प्रश्न -2 : दूध और पानी के 40 लीटर मिश्रण में 10% पानी है, इस मिश्रण में कितना पानी और मिलाया जाए कि नये मिश्रण में 20 %पानी हो?
1. 4 लीटर
2. 5 लीटर
3. 6.5 लीटर
4. 7.5 लीटर
प्रश्न -3 : किसी शहर की आबादी 352800 है। यदि इसकी आबादी 5 प्रतिवर्ष की दर से बढ़ती है, तो 2 वर्ष के बाद आबादी कितनी होगी?
1. 355962
2. 366962
3. 377962
4. 388962
प्रश्न-4 : 5 मेजों और 7 कुर्सियों का मूल्य 3350 रु है एवं 4 मेजों और 3 कुर्सियों का मूल्य 1900 रु है। एक कुर्सी का मूल्य है?
1. 300रु
2. 250रु
3. 450रु
4. 320रु
प्रश्न -5 : A 9 मिनट में 5 पेज टाइप कर सकता है और B 11 मिनट में 6 पेज टाइप कर सकता है। यदि A और B दोनों एक साथ कार्य करते है, तो 218 पेज टाइप करने में समय लगेगा
1. 198 मिनट
2. 109 मिनट2.
3. 3 घण्टा 20 मिनट
4. 202
1. 6.25
2. 6.5
3. 6.75
4. 7
प्रश्न-7 : एक वृत का व्यास एक ऐसे वर्ग के परिमाप के बराबर है जिसका क्षेत्रफल 3136 वर्ग सेमी॰ है । वृत की परिधि कितनी है ?
1. 352 सेमी॰
2. 704 सेमी॰
3. 39424 सेमी॰
4. निर्धारि4. 960रुत नहीं किया जा सकता
5. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न -8 : (7+ 3√5) (7 –3√5) का वर्गमूल है
1. √5
2. 2
3. 4
4. 3√5
प्रश्न-9 : एक कक्षा में लड़कों तथा लड़कियों की संख्या समान है । आठ लड़कियाँ, शेष बचे लड़कियों एवं उनके दुगुने लड़के को कक्षा में छोड़कर, खो-खो खेलने चली जाती हैं । बताइए कि शुरूआत नें लड़कें एवं लड़कियों की संख्या कितनी थी ?
1. तय नहीं कर सकते
2. 16
3. 24
4. 32
5. इनमें से कोई नहीं
प्रश्न-10 : दो वास्तविक संख्याओं का अन्तर 7 है। यदि इनके वर्गो का अन्तर 210 है, तो उन दोनो वास्तविक संख्याओं का योग है
1. 30
2. 40
3. 35
4. 28
प्रश्न 1- 4. 960रु, प्रश्न 2- 5 लीटर, प्रश्न 3 - 388962, प्रश्न 4- 300रु, प्रश्न 5- 1928 मिनट, प्रश्न 6- 6.25, प्रश्न 7 -352 सेमी॰, प्रश्न 8- 2 , प्रश्न 9- 32, प्रश्न 10- 30.
कमेंट
कमेंट X