RBSE 12th Result 2026: परिणाम जारी होने से पहले कर लें ये चार तैयारियां, बिना परेशानी देख पाएंगे अपना रिजल्ट
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का आज जारी होगा। इससे पहले छात्रों को अमर उजाला पर पंजीकरण करना, रिजल्ट लिंक बुकमार्क करना जैसी कुछ जरूरी तैयारियां कर लेनी चाहिए। इससे आपको रिजल्ट चेक करने में कोई परेशानी नहीं होगी। यहां बताई गई चार तैयारियां आपको रिजल्ट देखने में होने वाली परेशानियों से बचा सकती हैं।
रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाए रखें...
अभी पंजीकरण करें...
विस्तार
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं (Arts, Science और Commerce) का रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में जरूरी है कि छात्र पहले से कुछ जरूरी तैयारियां पूरी कर लें, ताकि रिजल्ट देखने के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
1. पहले से तैयार रखें जरूरी डिटेल्स
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। अक्सर आखिरी समय में ये जानकारी ढूंढने में दिक्कत होती है, इसलिए बेहतर है कि छात्र अपना एडमिट कार्ड पहले से ही अपने पास रखें।2. अमर उजाला पर करें पंजीकरण
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे रिजल्ट जारी होते आप बिना किसी देरी और असविधा के नतीजे देख सकेंगे।यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? अच्छे से समझ लें सभी स्टेप्स
3. रिजल्ट लिंक को पहले से करें बुकमार्क
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है। इसलिए छात्र रिजल्ट पेज के डायरेक्ट लिंक को पहले से ही अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लें। इससे वे तेजी से रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे। रिजल्ट आपको यहां मिलेगा...4. इंटरनेट और डिवाइस रखें तैयार
रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। धीमे नेटवर्क की वजह से रिजल्ट खुलने में परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले से नेटवर्क चेक करना जरूरी है।पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: घर बैठे मोबाइल पर देख सकते हैं राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें तरीका
इस बार जल्दी जारी हो रहा है रिजल्ट
गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड आमतौर पर मई या जून में परिणाम जारी करता रहा है, लेकिन इस बार पहली बार मार्च में ही 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। इससे छात्रों का इंतजार भी पहले खत्म हो जाएगा।