REET Mains Result 2026: रीट मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट; जानें अब आगे क्या होगा
REET Mains Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रीट मेंस के तहत तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और विज्ञान-गणित विषयों के अभ्यर्थी अब मेरिट लिस्ट और कटऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
REET Mains Result 2026: राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रीट मेंस 2026 के तहत तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है, जहां उम्मीदवार मेरिट लिस्ट, कटऑफ अंक और चयनित अभ्यर्थियों की सूची देख सकते हैं।
यह परिणाम लेवल-2 (उच्च प्राथमिक स्तर) के तहत हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और विज्ञान-गणित विषयों के लिए जारी किया गया है। भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान में कुल 7,759 शिक्षक पदों को भरा जाना है।
भर्ती बोर्ड अध्यक्ष अध्यक्ष ने दी जानकारी
आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड ने शिक्षक भर्ती लेवल-1 के प्री-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन परिणाम को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी भी स्वीकृत की गई है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए आगे की प्रक्रिया के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
रिजल्ट पीडीएफ में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
रीट शिक्षक भर्ती का परिणाम व्यक्तिगत मार्कशीट के रूप में जारी नहीं किया गया है। बोर्ड ने अलग-अलग पीडीएफ फाइलों के माध्यम से परिणाम उपलब्ध कराया है।
1. रोल नंबर वाइज मेरिट लिस्ट
रिजल्ट PDF में उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं जिन्हें दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
2. विषयवार और श्रेणीवार कटऑफ
उम्मीदवार सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस समेत विभिन्न श्रेणियों के लिए जारी न्यूनतम चयन अंक (Cut-Off Marks) देख सकते हैं।
3. TSP और Non-TSP मेरिट लिस्ट
जनजातीय क्षेत्र (TSP) और गैर-जनजातीय क्षेत्र (Non-TSP) के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
4. सफल अभ्यर्थियों की संख्या
परिणाम में परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों की कुल संख्या भी दी गई है।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
परिणाम जारी होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए।
दस्तावेज सत्यापन
आरएसएसबी जल्द ही दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें शामिल होंगे-
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- D.El.Ed. या B.Ed. प्रमाण पत्र
- REET योग्यता प्रमाण पत्र
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
- अंतिम मेरिट लिस्ट
दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। यह लिखित परीक्षा के अंकों और दस्तावेजों की सत्यता के आधार पर तैयार की जाएगी।
स्कूल आवंटन
अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान के विभिन्न सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति के लिए स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
नियुक्ति पत्र जारी
भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।
रीट मेंस का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "Results" या "Latest Updates" सेक्शन पर क्लिक करें।
- "REET Level 1 (Primary Teacher) Result 2026" या संबंधित मेरिट लिस्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट PDF नई विंडो में खुल जाएगी।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।
- यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है तो आप भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।