UP DElEd Admission 2025: यूपी डीएलएड के लिए पंजीकरण शुरू, 15 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन; इतना है शुल्क
UP DElEd Admission 2025: उत्तर प्रदेश डीएलएड (दो वर्षीय) कोर्स में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीकरण की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2025 तय की गई है।
विस्तार
UP DElEd Admission 2025: परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed – द्विवर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 नवंबर 2025 से आरंभ हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर निर्धारित निर्देशों के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2025 तय की गई है।
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 24 नवंबर 2025 |
| आवेदन/पंजीकरण की अंतिम तिथि | 15 दिसंबर 2025 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख | 16 दिसंबर 2025 |
| राज्य रैंक जारी | 23 दिसंबर 2025 |
शैक्षणिक योग्यता एवं आयु मानदंड
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% अंक, जबकि SC/ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक स्वीकार्य होंगे।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
- आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
इतना है आवेदन शुल्क
यूपी डीएलएड एडमिशन 2024 के लिए आवेदन करने पर जनरल एवं ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 700 रुपये का शुल्क जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी वर्ग को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। पीएच कैटेगरी के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 200 रुपये जमा करना होगा। आवेदन शुल्क के भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि माध्यम से किया जा सकता है।
| वर्ग | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य (UR)/ ओबीसी (OBC) | 700 रुपये |
| एससी/एसटी | 500 रुपये |
| PH (दिव्यांग) | 200 रुपये |
आवेदन कैसे करें?
छात्र घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया निम्नानुसार है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in. वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर "U.P. D.El.Ed Registration" विकल्प को चुनें।
- मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- इसके बाद लॉगिन करें और शेष विवरण दर्ज करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- आवेदन पूर्ण होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।