JMI: जेएमआई सीआईई ने की 42 शॉर्ट-टर्म और स्किल-बेस्ड कोर्सेज की शुरूआत, इस तारीख तक करें आवेदन
JMI Short-term Courses: जामिया मिलिया इस्लामिया के सीआईई ने 42 शॉर्ट-टर्म और स्किल-बेस्ड कोर्सेज शुरू किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
JMI: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (CIE) ने 42 शॉर्ट-टर्म और स्किल-बेस्ड सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार JMI की आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in पर 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षाएं जनवरी 2026 में शुरू होने की संभावना है। ये कोर्सेज रोजगार पाने की योग्यता और व्यवसाय शुरू करने की क्षमता बढ़ाने के लिए एलबीआई योजना का हिस्सा हैं।
उम्मीदवारों को अपने चुने हुए क्षेत्र में प्रैक्टिकल अनुभव और कौशल आधारित प्रशिक्षण मिलेगा। कोर्स पूरा होने पर उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।
देखें सभी कोर्सेज के नाम और फीस
Online Courses: ऑनलाइन पाठ्यक्रम
| कोर्स का नाम | अवधि | कक्षा का समय | शुल्क |
|---|---|---|---|
| डिजिटल मार्केटिंग की मूल बातें | 3 महीने | रात 9:00-10:00 बजे (सोमवार-गुरुवार) | 5,000 |
| परफॉर्मेंस मार्केटिंग | 3 महीने | रात 8:00-9:00 बजे (सोमवार-गुरुवार) | 5,000 |
| पाइथन की मूल बातें | 3 महीने | रात 8:00-9:00 बजे (सोमवार-शुक्रवार) | 8,000 |
| डेटा साइंस-बेसिक लेवल | 3 महीने | रात 8:00-10:00 बजे (सोमवार-शुक्रवार) | 15,000 |
| एआई और एमएल-बेसिक लेवल | 3 महीने | रात 9:00-10:00 बजे (सोमवार-शुक्रवार) | 15,000 |
| साइबर सुरक्षा (शाम) | 3 महीने | शाम 6:00-7:00 बजे (सोमवार-शुक्रवार) | 8,000 |
| ऑडियो और वीडियो संपादन | 3 महीने | शाम 5:00-6:00 बजे (सोमवार-शुक्रवार) | 8,000 |
| UI/UX सीखें | 3 महीने | शाम 7:00-8:00 बजे (सोमवार-शुक्रवार) | 15,000 |
| एक्सेल सीखें - शुरुआती | 3 महीने | शाम 6:00-7:00 बजे (सोमवार-शुक्रवार) | 5,000 |
| एड्वास्ड एक्सेल | 3 महीने | रात 9:00-10:00 बजे (सोमवार-शुक्रवार) | 8,000 |
| वेबसाइट विकास (कोडिंग नहीं) | 3 महीने | शाम 5:00-7:00 बजे (सोमवार-शुक्रवार) | 8,000 |
ऑफलाइन पाठ्यक्रम: Offline Courses
| कोर्स का नाम | अवधि | कक्षा का समय | शुल्क |
|---|---|---|---|
| बेकरी प्रशिक्षण | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 3,050 |
| एड्वांस्ड बेकरी प्रशिक्षण | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 6,050 |
| बेकरी और कन्फेक्शनरी | 6 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |
| बेसिक टेलरिंग और कढ़ाई | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 3,050 |
| एडवांस्ड टेलरिंग और कढ़ाई | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 6,050 |
| ड्रेस डिजाइनिंग, टेलरिंग और कढ़ाई | 6 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |
| बेसिक ब्यूटीशियन प्रशिक्षण | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 3,050 |
| एडवांस्ड ब्यूटीशियन प्रशिक्षण | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 6,050 |
| ब्यूटीशियन प्रशिक्षण (शाम) | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 3,050 |
| मेकअप आर्टिस्ट्री और हेयर स्टाइलिंग | 3 महीने | 5 दिन/सप्ताह | 8,050 |
| ग्राफिक डिजाइनिंग (शुरुआती) | 3 महीने | 3 दिन/सप्ताह | 8,050 |
| ग्राफिक डिजाइनिंग (उन्नत) | 3 महीने | 4 दिन/सप्ताह | 12,050 |
| डिजिटल मार्केटिंग (ऑफलाइन) | 3 महीने | 5 दिन/सप्ताह | 8,050 |
| फैशन डिजाइनिंग की मूल बातें | 6 महीने | 4 दिन/सप्ताह | 10,050 |
| एड्वास्ड फैशन डिजाइनिंग | 6 महीने | 4 दिन/सप्ताह | 15,050 |
| वीडियो और स्थिर फोटोग्राफी | 6 महीने | सोमवार-शुक्रवार (शाम) | 10,050 |
| कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 3,050 |
| कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग (शाम) | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 3,050 |
| उन्नत कंप्यूटर और लैपटॉप हार्डवेयर और नेटवर्किंग | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |
| इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण | 3 महीने | सिद्धांत + ऑन-साइट | 5,050 |
| उन्नत मोबाइल मरम्मत | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |
| मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |
| ड्रोन असेंबलिंग | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |
| ड्रोन प्रोग्रामिंग और ऑटोमेशन | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 10,050 |
| एरियल फोटोग्राफी और ऑटोमेशन | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 10,050 |
| ड्रोन डिलीवरी सिस्टम | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |
| ड्रोन उद्योग में उद्यमशीलता की संभावनाएं | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |
| SAP (ERP सॉफटवेयर प्रशिक्षण) | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |
| ऑटोकैड 2D और 3D | 3 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |
| FMCG निर्माण में उन्नत प्रमाणपत्र कार्यक्रम | 6 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |
| पैकेजिंग और एंटरप्राइज प्रबंधन | 6 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |
| स्टार्ट-अप उत्प्रेरक: अवधारणा से वास्तविकता तक | 6 महीने | सोमवार-शुक्रवार | 8,050 |