फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Explained: पाक टिड्डों से लड़ने के लिए चीन क्यों भेज रहा एक लाख बतखें?

Fri, 28 Feb 2020 06:12 PM IST
ललित फुलारा Explained: पाकिस्तान के टिड्डों से लड़ने के लिए चीन क्यों भेज रहा एक लाख बतखें
Explained: पाकिस्तान के टिड्डों से लड़ने के लिए चीन क्यों भेज रहा एक लाख बतखें Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 28 Feb 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Why China is sending ducks to tackle locust attacks in Pakistan
बतख - फोटो : अमर उजाला

चीन, पाकिस्तान के साथ अपनी पुरानी दोस्ती हर हाल में निभाता है। चाहे कश्मीर का मसला हो या फिर आतंकवाद का, चीन हर वक्त भारत के विरोध और पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा रहता है। अब तो चीन पाक की मदद के लिए एक लाख बतखें भेज रहा है, जो पाकिस्तान में कहर बरपा रहे टिड्डों से लड़ेंगी।पाकिस्तान में पिछले साल जून में टिड्डे घुस आए थे। इन टिड्डों ने यहां इतना संक्रमण फैला दिया था कि चीन को पाकिस्तान की मदद के लिए बतखें भेजनी पड़ी। टिड्डों ने पाकिस्तान में ऐसा संक्रमण फैलाया जो पिछले 25 सालों में सबसे ज्यादा बुरा रहा। पाक वेबसाइट 'डॉन' का मानना है कि देश में टिड्डों का यह प्रहार जलवायु परिवर्तन की वजह से हुआ है। 



 

Why China is sending ducks to tackle locust attacks in Pakistan
टिड्डा - फोटो : Pixabay
लगातार जलवायु में परिवर्तन और तापमान के कम होने की वजह से ये टिड्डे भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे हैं। इन टिड्डों ने पाकिस्तान में पास की फसल को बर्बाद कर दिया, इसके अलावा गेहूं की फसल के लिए भी टिड्डे आतंक हैं।
 
Why China is sending ducks to tackle locust attacks in Pakistan
बतख - फोटो : अमर उजाला

पाक टिड्डों से निपटेंगी चीनी बतखें
चीनी विशेषज्ञों का एक दल इसके लिए पाकिस्तान का दौरा भी कर चुका है। आखिर में चीन ने टिड्डों को खाने वाले बतखों को पाकिस्तान भेजने का फैसला लिया। ये बतखें चीन के झिंजियांग से भेजी जाएंगी, जिनकी डाइट ही कीड़े खाना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why China is sending ducks to tackle locust attacks in Pakistan
बतख - फोटो : pixabay

आपको बता दें कि पुराने वक्त से ही फसलों को कीड़ों से बचाने के लिए कीटनाशकों की जगह बतखों को बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल माना गया है। 'चीन में प्राचीन वक्त में खेती' नाम की एक किताब में भी इस बात का जिक्र है कि पुराने वक्त में भी टिड्डों से निपटने के लिए बतखों का ही सहारा लिया जाता था।
 

विज्ञापन
Why China is sending ducks to tackle locust attacks in Pakistan
टिड्डा - फोटो : pixabay
यह 1368-1644 के बीच की बात है जब चीन में मिंग वंश का शासन था। उस वक्त चीन में फसलों को टिड्डों से बचाने के लिए बतखों को भेजा जाता था। टिड्डों के विकसित होने से 20 दिन पहले ही बतखों को खेती में भेज दिया जाता था। इस किताब में बताया गया है कि मिंग वंश में एक बतख एक व्यक्ति के बराबर होता था। एक बतख खेत से अकेले 40 हजार टिड्डों को खत्म कर देता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed