सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Election 2024 vs 2019 Result Analysis Muslim Dominated Seats BJP vs Congress Winning Candidates

Lok Sabha Polls Result 2024: भाजपा ने 30 फीसदी मुस्लिम बहुल सीटें गंवाई; सपा को तीन गुना से ज्यादा का फायदा

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 04 Jun 2024 07:25 PM IST
सार
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के परिणाम लगभग साफ हो गए हैं। रुझानों में भाजपा नीत गठबंधन को उम्मीद से काफी कम सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है।
विज्ञापन
loader
Lok Sabha Election 2024 vs 2019 Result Analysis Muslim Dominated Seats BJP vs Congress Winning Candidates
LS Polls - फोटो : Amar Ujala

विस्तार
Follow Us

लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 293 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 227 सीटों पर आगे है। इससे पहले सातवें और अंतिम चरण के लिए शनिवार यानी 1 जून को मतदान हुआ। इस चरण में 62.36 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसी के साथ आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से शुरू हुई मैराथन मतदान प्रक्रिया का समापन हो गया। आम चुनाव के पहले छह चरणों में मतदान क्रमशः 66.14 प्रतिशत, 66.71 प्रतिशत, 65.68 प्रतिशत, 69.16 प्रतिशत, 62.2 प्रतिशत और 63.36 प्रतिशत रहा।

अब बात करते हैं उस फैक्टर की, जो इस बार पूरे चुनाव अभियान के दौरान भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों के एजेंडे में रहा। जी हां, हम बात कर रहे हैं मुस्लिम मतदाताओं और ऐसी सीटों की, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। चुनाव के दौरान मुस्लिम आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर पार्टियों में जुबानी जंग देखने को मिली। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो एससी-एसटी का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दे दिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल दिया जाएगा और एससी-एसटी का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा।



इन सब दावों के बीच चुनाव परिणाम में जो देखने को मिला, उससे काफी हद तक यह साफ हो गया कि भाजपा का एससी-एसटी का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देने का आरोप कुछ रास नहीं आया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा को मुस्लिम बहुल लोकसभा सीटों में से 30 फीसदी सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी को पिछले बार के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा सीट का फायदा हुआ। आइए विस्तार से जानते हैं मुस्लिम बहुल सीटों के बारे में... 

पहले जानिए पिछले लोकसभा चुनाव का हाल

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर 20 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम मतदाता थे, उन 96 सीटों में से भाजपा को 46 सीटें मिली थीं। इतनी मुस्लिम आबादी वाली सीटों में कांग्रेस ने 11 सीटें जीती थीं। इसी तरह 40 फीसदी से अधिक मुस्लिम मतदाताओं वाली 29 सीटों में भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस 5-5 सीटें जीतने में सफल हुईं। 

सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 20 फीसदी से अधिक मुस्लिम वोटर्स वाली 28 सीटें हैं। इनमें भाजपा को 21 सीटें मिली थीं। पश्चिम बंगाल में भाजपा को फायदा हुआ था। उन्हें ऐसी 20 सीटों में से 4 पर जीत मिली थी। 

पिछले लोकसभा चुनाव में मुस्लिम बहुल 91 सीटों पर पार्टीवार आंकड़े 

 

पार्टी

सीटें

भाजपा

40

टीएमसी

17

कांग्रेस

13

बसपा

5

सपा

3

नेकां

3

आईयूएमएल

2

एआईएमआईएम

2

शिवसेना

2

जदयू

2

एआइयूडीएफ

1

एनसीपी

1

16 सीटों पर 50% से ज्यादा मुस्लिम वोटर

सीट

2019 का परिणाम

2024 के रुझान

करीमगंज

भाजपा

कांग्रेस

धुबड़ी

एआइयूडीएफ

कांग्रेस

बारपेटा

कांग्रेस

असम गण परिषद

नौगांव

कांग्रेस

कांग्रेस

किशनगंज

कांग्रेस

कांग्रेस

श्रीनगर

नेकां

नेशनल कान्फ्रेंस

बारामुला

नेकां

निर्दलीय

अनंतनाग

नेकां

नेशनल कॉन्फ्रेंस

मल्लापुरम

आईयूएमएल

आईयूएमएल

पुन्नानी

आईयूएमएल

आईयूएमएल

लक्ष्यद्वीप

एनसीपी

कांग्रेस

बहरामपुर

कांग्रेस

युसूफ पठान

मुर्शिदाबाद

टीएमसी

टीएमसी

मालदा उत्तर

भाजपा

भाजपा

मालदा दक्षिण

कांग्रेस

कांग्रेस

जंगीपुर

टीएमसी

कांग्रेस

 

11 सीटों पर 41-50% मुस्लिम वोटर

सीट

2019 का परिणाम

2024 के रुझान

सिकंदराबाद

भाजपा

भाजपा

हैदराबाद

एआईएमआईएम

एआईएमआईएम

अररिया

भाजपा

भाजपा

कटिहार

जदयू

कांग्रेस

लद्दाख

भाजपा

निर्दलीय

बिजनौर

बसपा

रालोद

नगीना

बसपा

आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)

मुरादाबाद

सपा

सपा

रामपुर

सपा

सपा

संभल

सपा

सपा

रायगंज

भाजपा

भाजपा

 

24 सीटों पर 31-40% मुस्लिम वोटर

सीट

2019 का परिणाम

2024 के रुझान

दरांग-उदलगुरी (मंगलदोई)

भाजपा

भाजपा

सिलचर

भाजपा

भाजपा

पुर्णिया

जदयू

निर्दलीय

गुडगांव

भाजपा

भाजपा

उधमपुर

भाजपा

भाजपा

कासरगोड

कांग्रेस

कांग्रेस

वडाकरा

कांग्रेस

कांग्रेस

कोझीकोड

कांग्रेस

कांग्रेस

सहारनपुर

बसपा

कांग्रेस

कैराना

भाजपा

सपा

मुजफ्फरनगर

भाजपा

सपा

अमरोहा

बसपा

भाजपा

मेरठ

भाजपा

भाजपा

आंवला

भाजपा

सपा

बरेली

भाजपा

भाजपा

बहराइच

भाजपा

भाजपा

श्रावस्ती

बसपा

सपा

हरिद्वार

भाजपा

भाजपा

चांदनी चौक

भाजपा

भाजपा

बशीरहाट

टीएमसी

टीएमसी

जॉयनगर

टीएमसी

टीएमसी

मथुरापुर

टीएमसी

टीएमसी

डायमंड हार्बर

टीएमसी

टीएमसी

जाधवपुर

टीएमसी

टीएमसी

40 सीटों पर 21-30% मुस्लिम वोटर

सीट

2019 का परिणाम

2024 के रुझान

जम्मू

भाजपा

भाजपा

दक्षिण कन्नड़

भाजपा

भाजपा

कुन्नूर

कांग्रेस

कांग्रेस

वायनाड

कांग्रेस

कांग्रेस

पलक्कड

कांग्रेस

कांग्रेस

अलाथूर

कांग्रेस

माकपा

भोपाल

भाजपा

भाजपा

जालना

भाजपा

कांग्रेस

औरंगाबाद

एआईएमआईएम

शिवसेना

मुंबई साउथ-सेंट्रल

शिवसेना

कांग्रेस

मुंबई साउथ

शिवसेना

शिवसेना (यूबीटी)

बागपत

भाजपा

रालोद

बुलंदशहर

भाजपा

भाजपा

बदायूं

भाजपा

सपा

पीलीभीत

भाजपा

भाजपा

मोहनलालगंज

भाजपा

सपा

लखनऊ

भाजपा

भाजपा

गोंडा

भाजपा

भाजपा

डुमरियागंज

भाजपा

भाजपा

संतकबीरनगर

भाजपा

सपा

कूचबिहार

भाजपा

टीएमसी

बलूरघाट

भाजपा

भाजपा

वर्धमान पूर्व

टीएमसी

टीएमसी

कोलकाता उत्तर

टीएमसी

टीएमसी

कोलकाता दक्षिण

टीएमसी

टीएमसी

हावड़ा

टीएमसी

टीएमसी

उलुबेरिया

टीएमसी

टीएमसी

वर्धमान दुर्गापुर

भाजपा

टीएमसी

आसनसोल

भाजपा

टीएमसी

बोलपुर

टीएमसी

टीएमसी

बीरभूमि

टीएमसी

टीएमसी

नैनीताल

भाजपा

भाजपा

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली

भाजपा

भाजपा

मोवेलिक्करा

कांग्रेस

कांग्रेस

कृष्णानगर

टीएमसी

टीएमसी

राणाघाट

भाजपा

भाजपा

बणगांव

भाजपा

भाजपा

बैरकपुर

भाजपा

टीएमसी

दमदम

टीएमसी

टीएमसी

बारासात

टीएमसी

टीएमसी

लोकसभा चुनाव 2024 में मुस्लिम बहुल 91 सीटों पर पार्टीवार आंकड़े 

 

पार्टी

सीटें

भाजपा

27

टीएमसी

21

कांग्रेस

18

शिवसेना (यूबीटी)

1

सपा

10

आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)

1

आईयूएमएल

2

एआईएमआईएम

1

शिवसेना

1

असम गण परिषद

1

माकपा

1

नेशनल कॉन्फ्रेंस

2

रालोद 2
निर्दलीय 3

(आंकड़े शाम साढ़े पांच बजे तक)
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Election

Followed