सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Have maintained dignity with every member of Balasaheb's family irrespective of political dynamics PM Modi

PM Modi: ‘बालासाहेब के परिवार के हर सदस्य का सम्मान किया लेकिन…’, पीएम मोदी का उद्धव पर निशाना; विपक्ष को घेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 13 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक गतिशीलता के बावजूद बालासाहेब ठाकरे के परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ शिष्टाचार बनाए रखा। उन्होंने यह भी कहा कि बालासाहेब के प्रशंसक के रूप में वह कुछ चीजों से दुखी हैं।

Have maintained dignity with every member of Balasaheb's family irrespective of political dynamics PM Modi
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

देशभर में लोकसभा चुनाव की बयार चल रही है। सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा की तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक गतिशीलता के बाद भी ठाकरे परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ सम्मान और मर्यादा बनाए रखी। प्रधानमंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने अपने पूरे जीवन में राष्ट्रीय हितों को सबसे आगे रखा। उन्होंने कहा ‘बालासाहेब ठाकरे के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। हम उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। वह भारत के इतिहास में सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं।’

Trending Videos


बालासाहेब के प्रशंसक के रूप में मैं कुछ चीजों से दुखी- पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने हमेशा राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने वाली राजनीति का समर्थन किया और तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ रहे। उन्होंने कहा ‘राजनीतिक गतिशीलता के बावजूद मैंने बालासाहेब के परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ शिष्टाचार बनाए रखा। लेकिन, उनके प्रशंसक के रूप में मैं कुछ चीजों से दुखी हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बालासाहेब होते तो कैसा महसूस करते? - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जो लोग वीर सावरकर को गाली देते हैं, औरंगजेब का जश्न मनाते हैं और ऐसी पार्टियों के साथ गठबंधन करते हैं जो सनातन धर्म को अपशब्द कहते हैं। आज बालासाहेब ठाकरे ऐसे लोगों को देखकर क्या सोचते होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा ‘जो लोग को अपने प्रचार के लिए मुंबई बम विस्फोट के दोषियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, आज बालासाहेब ऐसे लोगों को देखकर कैसा महसूस करते? जो लोग सनातन धर्म को नष्ट करने की बात करने वालों के साथ गठबंधन कर रहे हैं, उन्हें देखकर बालासाहेब ठाकरे कैसा महसूस करते?’
बता दें कि शिवसेना-यूटीबी और डीएमके ने कांग्रेस के साथ इंडी गठबंधन में शामिल हैं। डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। प्रधानमंत्री ने कहा ‘बालासाहेब ने हमेशा सत्ता से ऊपर सिद्धांतों को रखा लेकिन अब इन लोगों के लिए सत्ता ही सब कुछ है।’

राहुल गांधी पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा कि बालासाहेब की वास्तविक एनसीपी और शिवसेना भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वायनाड सांसद माओवादी विचारक की तरह बात करते हैं और कांग्रेस के घोषणापत्र में खतरनाक विचारों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed