सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Rahul Gandhi announcement Farmer loans waived after comes to power Agneepath scheme

Maharashtra: 'सरकार में आए तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे, अग्निपथ योजना भी हटाएंगे', राहुल गांधी का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 13 Apr 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम जाति जनगणना करवाएंगे। जाति जनगणना देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आए तो किसानों के कर्ज को माफ कर देंगे।

Rahul Gandhi announcement Farmer loans waived after comes to power Agneepath scheme
राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सरकार बनाती है तो किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। दरअसल, राहुल शनिवार को महाराष्ट्र के भंडारा जिले के साकोली में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है लेकिन मीडिया ने सबसे बड़े मुद्दों को ही नजरअंदाज कर दिया है।

Trending Videos

अग्निपथ योजना को भी हटाएंगे: कांग्रेस
रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम सबसे पहले जाति जनगणना करवाएंगे। जाति जनगणना देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आएंगे तो किसानों के कर्ज को माफ कर देंगे। देश में हजार रुपये कमाने वाला और करोड़ों रुपये कमाने वाला एक समान जीएसटी का भुगतान कर रहा है। जनता महंगाई से परेशान है। जनता बेरोजगारी से परेशान है। हमारी सरकार अग्निपथ योजना को भी हटाएगी क्योंकि खुद सेना इसका समर्थन नहीं कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी की आलोचना
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि पीएम खुद को ओबीसी बताते हैं लेकिन उन्हें बताना होगा कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने ओबीसी वर्ग के लिए क्या किया है। राहुल का दावा है कि केंद्र सरकार सिर्फ कुछ उद्योगपतियों के लिए ही काम कर रही है। आम लोगों को इस सरकार में कुछ नहीं मिल रहा है। गांधी का आरोप है कि देश के सिर्फ 22 लोगों के पास ही देश की 50 फीसदी आबादी के बराबर संपत्ति है। पीएम मोदी सिर्फ धर्म की बात करते हैं। वे जातियों और समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने की कोशिश करते हैं। पीएम मोदी के 10 साल के शासन के दौरान गौतम अडानी के स्वामित्व वाली कंपनियों के शेयरों की कीमतें आसमान छू गई हैं। उनके पास हवाई अड्डों से लेकर बंदरगाहों, सड़कों, पुलों, खदानों और बिजली संयंत्रों तक हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है। कोविड-19 के दौरान लोग चिकित्सा सहायता मांग रहे थे तो पीएम थालियां बजाने और फ्लैश लाइट जलाने के लिए कह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed