फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aamir khan movie sitaare zameen par cbfc approval release details

Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' बिना किसी कट के हुई पास, सेंसर बोर्ड से आमिर की फिल्म को हरी झंडी

Tue, 17 Jun 2025 08:44 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 17 Jun 2025 08:44 AM IST
सार

Sitare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को सेंसर बोर्ड की तरफ से बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म पर सीबीएफसी की कैंची चल सकती है, लेकिन अब फिल्म के रिलीज को हरी झंडी मिल गई है। 

विज्ञापन
aamir khan movie sitaare zameen par cbfc approval release details
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है। खास बात ये है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को बिना किसी कट के थिएटर में रिलीज करने की अनुमति दी है, जिससे आमिर के फैंस के बीच उत्साह दोगुना हो गया है।

विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने कट लगाने की दी थी सलाह
फिल्म की रिलीज से पहले इसे लेकर कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ा था। CBFC की ओर से फिल्म में दो बदलाव करने का सुझाव दिया गया था, जिसके बाद फिल्म की रिलीज को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। लेकिन आमिर खान और उनकी टीम ने अपने पक्ष को मजबूती से रखा और ये साफ किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट और प्रस्तुतिकरण पर बहुत सोच-विचार के बाद काम किया गया है। आखिरकार बोर्ड ने बिना किसी कट के फिल्म को पास कर दिया।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: वीकेंड खत्म होते ही 'हाउसफुल 5' के साथ 'खेला', 'ठग लाइफ' भी हुई धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2007 की 'तारे जमीन पर' का नया अध्याय
साल 2007 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ ने शिक्षा प्रणाली और बच्चों की मानसिकता पर प्रभावशाली चर्चा की थी। उस फिल्म ने 98 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था और इसे 11 फिल्मफेयर नॉमिनेशन और 3 राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए थे।

अब करीब 18 साल बाद, आमिर उस फिल्म की तरह एक और इमोशनल जर्नी लेकर आ रहे हैं। हालांकि ये फिल्म सीधे तौर पर 'तारे जमीन पर' की सीक्वल नहीं है, लेकिन इसे स्पिरिचुअल सीक्वल के रूप में देखा जा रहा है। यानी फिल्म की आत्मा और मूल भावना वही है, लेकिन कहानी बिल्कुल नई होगी।

10 नए चेहरों के साथ आमिर की ये फिल्म
इस फिल्म की एक खास बात ये भी है कि इसमें 10 नए कलाकारों को लॉन्च किया जा रहा है। साथ ही आमिर खान के अपोजिट जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है, क्योंकि पहली बार दोनों एक साथ किसी फिल्म में दिखेंगे।

फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है, जिन्हें ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। आमिर इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं और उनकी क्रिएटिव इनपुट्स इस प्रोजेक्ट को खास बना रहे हैं।

20 जून को होगी रिलीज
आमिर खान की ये फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बिना किसी कट के पास हुई इस फिल्म को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में भी पॉजिटिव माहौल बन रहा है। उम्मीद की जा रही है कि आमिर एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed