फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sitaare zameen par box office prediction report trade experts opinion on aamir khan movie

Sitaare Zameen Par BO Prediction: 'सितारे जमीन पर’ की एडवांस बुकिंग धीमी, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने बताया अनुमान

Fri, 20 Jun 2025 09:38 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Fri, 20 Jun 2025 09:38 AM IST
सार

Sitaare Zameen Par Box office Collection: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म अपने पहले दिन कितना कलेक्शन करती है, ये तो शाम होते तक ही पता चल पाएगा लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स् की इस पर क्या राय है, चलिए आपको बताते हैं।
 

विज्ञापन
sitaare zameen par box office prediction report trade experts opinion on aamir khan movie
सितारे जमीन पर - फोटो : एक्स- @AKPPL_Official

विस्तार

आमिर खान तीन साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में वापसी कर चुके हैं। उनकी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज हो गई है। ये फिल्म साल 2007 की ‘तारे जमीन पर’ से जुड़ी हुई है और इस बार भी कहानी बच्चों और उनकी दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग उतनी जोशभरी नहीं दिख रही, जितनी आमिर जैसे सुपरस्टार की फिल्म से उम्मीद की जाती है। अब तक की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 2.46 करोड़ की कमाई की है और 90,355 टिकट बिक चुके हैं। ज्यादातर टिकट हिंदी में बुक हुए हैं।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: OTT Releases: इस वीकेंड सस्पेंस के साथ लगेगा एक्शन का तड़का, ओटीटी पर दस्तक दे रहीं ये फिल्में और सीरीज
विज्ञापन


भाषा के हिसाब से बुकिंग का हाल
• हिंदी:

कमाई - 2.33 करोड़
ब्रिकी - 79,249 टिकट
औसतन टिकट कीमत - 241 रुपए
कुल शो - 8,941 शो

• तेलुगु:
कमाई - 9.63 लाख
ब्रिकी - 9,178  टिकट
औसतन टिकट कीमत - 125 रुपए
कुल शो- 341 शो

• तमिल:
कमाई - 2.48 लाख
ब्रिकी- 1,928 टिकट
औसतन टिकट कीमत - 139 रुपए
कुल शो - 145

फिल्म को पूरे देश में 9,427 शो मिले हैं। लेकिन फिलहाल कई जगहों पर सीटें खाली हैं, यानी शुरुआती रुझान कमजोर है।

sitaare zameen par box office prediction report trade experts opinion on aamir khan movie
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम- @zeemusiccompany

बुकिंग देख निराश हुए थिएटर्स के मालिक 
मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर के मालिक मनोज देसाई भी इस बात से खुश नहीं हैं। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में उन्होंने धीमी बुकिंग को लेकर कहा, ‘ये आमिर खान की फिल्म है, इतने साल बाद वापसी हो रही है। बुकिंग का ऐसा हाल देखना निराश करता है। अगर शुक्रवार को कुछ बड़ा नहीं हुआ तो ओपनिंग 10 करोड़ से नीचे ही रहेगी। दोपहर बाद थोड़ी तेजी आए तो शायद आंकड़ा ऊपर जा सकता है, वरना हाल फिलहाल उम्मीदें कम हैं।'

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन का भी यही कहना है कि शुरुआत काफी धीमी है। उन्होंने कहा, 'एडवांस बहुत सुस्त है। अब फिल्म को चलाना है लोगों के रिव्यू और फीडबैक पर। अगर ऑडियंस को फिल्म पसंद आई, तो शनिवार-रविवार को ग्रोथ आ सकती है।' 

फिल्म की एडवांस बुकिंग पर एक्सपर्ट्स की राय 
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श का मानना है कि आमिर जैसे स्टार की फिल्म के लिए यह शुरुआत कमजोर है। उन्होंने कहा, ‘इतने लंबे गैप के बाद जब आमिर परदे पर लौटे हैं, तो एडवांस बुकिंग और बेहतर होनी चाहिए थी। अभी जो हाल है, वो थोड़ा नीचे है। लेकिन फिल्म का भविष्य अब इस बात पर टिका है कि लोग इसे कितना पसंद करते हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म के पास एक फायदा ये है कि इसके सामने कोई बड़ी रिलीज नहीं है। ओपन रन मिल रहा है। आमिर ने इस बार फिल्म को सीधे थिएटर में रिलीज़ किया है..ओटीटी पर नहीं। ये भी एक नया एक्सपेरिमेंट है, जिस पर सबकी नजर रहेगी।'
 

sitaare zameen par box office prediction report trade experts opinion on aamir khan movie
सितारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
फिल्म 3,250 स्क्रीन्स पर हुई रिलीज
फिल्म का डायरेक्शन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है और इसकी लंबाई है 2 घंटे 39 मिनट। शुरुआत में इसे सिर्फ 1500 स्क्रीन पर लाने की प्लानिंग थी, लेकिन अब ये 3,250 स्क्रीनों पर रिलीज हो रही है। फिल्म तीन भाषाओं - हिंदी, तमिल और तेलुगू में आ रही है। हालांकि म्यूजिक का ज्यादा असर नहीं दिखा और छोटे शहरों में बुकिंग अभी भी काफी कम है। ये एक इमोशनल कहानी है।

क्या फिल्म को ऑडियंस पसंद करेगी?
अगर वीकेंड तक अच्छे रिव्यू और पॉज़िटिव चर्चा बनी, तो फिल्म धीरे-धीरे पकड़ बना सकती है। जानकार मानते हैं कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चलने के लिए कम से कम 120 करोड़ की कमाई करनी होगी। अब देखना ये है कि आमिर की ये वापसी कितनी असरदार साबित होती है। ये फिल्म आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर बनाई है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया लीड रोल में हैं, और उनके साथ 10 खास एक्टर्स भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed