Aamir Khan: जब आमिर खान ने दिया फिटनेस मंत्र, प्रतिस्पर्धा के बजाए स्थिरता पर दें ध्यान
Aamir Khan Fitness: आमिर खान ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया है कि आप कैसे अपने आपको फिट रख सकते हैं। उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल करने के बारे में भी बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस के बारे में बताया है। आमिर अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्म 'गजनी' और 'दंगल' जैसी फिल्मों में अपनी बॉडी को जबरदस्त तरीके से बदला है। आमिर खान की यह वीडियो उनके ट्रेनर ने शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह अपना गोल सेट करके अपनी फिटनेस को सही कर पाए।
हर दिन बेहतर बनाइए
दिसंबर 2020 में पोज्निक ट्रेनिंग के द्वारा पोस्ट की गई विडियो में आमिर खान ने कहा कि आपकी फिटनेस दूसरो को प्रभावित करने के लिए नहीं होनी चाहिए, वर्ना इससे आप प्रतिस्पर्धा में पड़ जाएंगे। आपका मकसद ये होना चाहिए कि आप सबसे बेहतर बनें। उनके मुताबिक आप एकदम परफेक्ट मत बनिए, बल्कि अपने आपको हर दिन बेहतर बनाइए।
हर इंसान की एक लिमिट है
आमिर खान ने कहा कि हर इंसान की अपनी एक लिमिट है। ट्रेनिंग का मतलब है अपने जिस्म को पहले से थोड़ा और बेहतर करना। ऐसे में आप अपनी बॉडी में ताकत और लचीलापन लाएं। जैसे कि आप पहले दिन स्पलिट एक्सरसाइज करते हैं। इसे हर रोज करते रहें, कुछ दिनों के बाद आपको एहसास होगा कि आपका जिस्म पहले से ज्यादा लचीला हो गया है।
यह खबर भी पढ़े: Rashmika-Vijay: एक ही कार में रवाना हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, यूजर बोले- हमें शादी का इंतजार है
सबसे बेहतर है अपने आपको फिट रखना
आमिर खान के मुताबिक आप जिस भी लेवल पर हैं, आप उससे अगले लेवल पर जाने की कोशिश करें। सबसे जरूरी चीज है फिट रहना, उन चीजों को करना जो आप करना चाहते हैं। मान लीजिए कि आपको अगर किसी दीवार पर चढ़ना हो, आप अपनी तरफ से इसमें सबसे अच्छा कीजिए और यही सबसे जरूरी चीज है।
तरक्की का जश्न मनाएं
वीडियो में सबसे अच्छी जो चीज थी वह यह कि आमिर खान ने एक्सरसाइज पूरी की और कहा 'मुझे यकीन नहीं हो रहा मैंने इसे कर दिखाया।' यह बिना स्क्रिप्ट वाली घटना है जो इस बात पर जोर देती है कि बड़े स्टार भी छोटी कामयाबी में बड़ी खुशी पाते हैं। यह बताता है कि फिटनेस बहुत ही निजी मामाल है। हर तरक्की का जश्न मनाना जरूरी है।
आराम और खाने पर दें ध्यान
आमिर खान आराम और खाने पर ध्यान देने की बात करते हैं। वह इस बात पर जोर नहीं देते कि आप किसी चीज के एकदम पीछे पड़ जाएं बल्कि वह अच्छी दिनचर्या पर ध्यान देते हैं। उनका मंत्र है कि अपनी सीमाओं को धीर-धीरे आगे बढ़ाएं और इस पर लगातार काम करते रहें। आमिर खान का वीडियो देखकर लगता है कि फिटनेस का सफर धैर्य रखने का है।