फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Sharvari is being considered for Playing lead role in Madhubala biopic Know Details

क्या शरवरी निभाएंगी मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल? सारा और साई पल्लवी के बीच लिस्ट में आया एक्ट्रेस का नाम

Thu, 16 Apr 2026 11:04 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 16 Apr 2026 11:04 AM IST
सार

Actress Sharvari: अपने दौर की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल के लिए कई अदाकाराओं का नाम चर्चा में है। अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शरवरी यह किरदार निभा सकती हैं।

विज्ञापन
Actress Sharvari is being considered for Playing lead role in Madhubala biopic Know Details
मधुबाला-शरवरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला के जीवन पर बनने वाली फिल्म में उनकी भूमिका निभाने के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है। इस प्रोजेक्ट से कई बड़े नाम पहले ही जुड़ चुके हैं। वहीं, अब मधुबाला की बायोपिक में मुख्य भूमिका के लिए अभिनेत्री शरवरी के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

क्या शरवरी के नाम पर लग गई मुहर?
मधुबाला की बोयपिक में अभिनेत्री शरवरी की कास्टिंग की चर्चाएं तेज हैं। न्यूज 18 शोशा कि रिपोर्ट के मुताबिक, 'शरवरी को फिल्म में लिए जाने की चर्चाएं सच हैं। कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए जिन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें शरवरी अब टॉप चॉइस में से एक हैं'। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभी यह भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि औपचारिक बातचीत चल रही है या शरवरी को इस प्रोजेक्ट के लिए साइन कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन एक्ट्रेस का नाम रेस में शामिल
मधुबाला की बायोपिक बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित आगामी प्रोजेक्ट्स में से एक है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अर्जुन, कल्याणी प्रियदर्शन, साई पल्लवी और अनीत पड्डा जैसी एक्ट्रेस को मधुबाला की भूमिका अदा करने के लिए अप्रोज किया गया था। रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस रोल के लिए अनीत पड्डा एक मजबूत दावेदार हैं। हालांकि, अब रेस में सबसे आगे शरवरी का नाम चल रहा है।

विज्ञापन

शरवरी वाघ का वर्क फ्रंट
इस बायोपिक का निर्देशन जसमीत के. रीन कर रही हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स की चर्चित फिल्म 'डार्लिंग्स' के निर्देशन के लिए भी जाना जाता है। उम्मीद है कि फिल्म के मेकर्स जल्द ही कास्ट के बारे में और अधिक डिटेल्स शेयर कर सकते हैं। शरवरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आएंगी। यह फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वह आदित्य चोपड़ा के सपोर्ट वाली पहली महिला जासूसी फिल्म 'अल्फा' में भी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा शरवरी की झोली में 'मुंज्या 2' भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed