{"_id":"6686b519f23dc1fa6b03db47","slug":"aditya-sarpotdar-revealed-why-alia-bhatt-and-shraddha-kapoor-could-not-be-part-of-munjya-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Munjya: इस वजह से 'मुंजा' में नहीं दिखीं आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर, फिल्म के निर्देशक ने खोले राज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Munjya: इस वजह से 'मुंजा' में नहीं दिखीं आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर, फिल्म के निर्देशक ने खोले राज
Thu, 04 Jul 2024 08:14 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:14 PM IST
सार
अभय वर्मा और शरवरी वाघ की हालिया रिलीज हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। इस फिल्म में पहले आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर काम करने वाली थीं, जिस पर अब फिल्म के निर्देशक ने जानकारी दी है।
विज्ञापन
मुंजा फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल में ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'मुंजा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म में 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज में काम चुके अभिनेता अभय वर्मा और शरवरी वाघ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, इस फिल्म में पहले आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर काम करने वाली थीं, लेकिन निर्देशक ने एक खास वजह से अपना मन बदल लिया था।
विज्ञापन
महिला केंद्रित फिल्म नहीं बनाना चाहते थे निर्देशक
'मुंजा' को लेकर लगातार ये बात सामने आ रही थी कि फिल्म में पहले आलिया और श्रद्धा कपूर काम करने वाली थीं। हालांकि, बाद में दोनों अभिनेत्रियां फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। अब इस पर फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान बात की है। उन्होंने कहा कि वह महिला-केंद्रित फिल्म नहीं बनाना चाहते थे और इसलिए उन्होंने उन्हें शामिल नहीं करने का फैसला किया। आदित्य ने समझाते हुए कहा, "मुझे दो एक जैसी कहानियां पसंद थीं। मेरा मानना था कि दर्शक फिल्म को तब ज्यादा पसंद करेंगे, जब दो पुरुष किरदारों को एक दिशा में आगे बढ़ते दिखाया जाए।"
विज्ञापन
फैंस को बड़ा तोहफा, कल्कि 2898 एडी का एक और वीडियो सॉन्ग जारी
विज्ञापन
'कांतारा' की सफलता ने दिया मुंजा बनाने का साहस
इस दौरान आदित्य ने कहा कि दिनेश विजान ने भी उनके दृष्टिकोण को समझा और इसका समर्थन किया। निर्देशक ने फिल्म की मूल स्क्रिप्ट में किए बदलावों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि फिल्म के लेखक योगेश चंदेकर ने मूल रूप से इसे एक महिला के इर्द-गिर्द लिखा था, जो अपनी किशोरावस्था की सबसे अच्छी दोस्त के साथ प्यार में पड़ जाती है। हालांकि, जब वह इस फिल्म से जुड़े तो इस कहानी में उन्हें कुछ बदलावों की गुंजाइश नजर आई, जिसके आधार पर महिला किरदार को पुरुष किरदार से बदला गया। निर्देशक ने इस फिल्म के बनने के लिए 'कांतारा' की सफलता को भी श्रेय दिया। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय कहानी के बावजूद 'कांतारा' की बड़ी सफलता ने महाराष्ट्र की गहराई में समायी इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने का साहस दिया।
Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बनते ही पवन कल्याण का बड़ा एलान, फिल्मों से ले रहे संन्यास?
मैडॉक फिल्म्स की एक और हॉरर-कॉमेडी जल्द होगी रिलीज
बताते चलें क फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है। निर्माता फिल्म की सफलता से काफी उत्साहित है। मैडॉक द्वारा ही निर्मित फिल्म 'स्त्री', जो कि हॉरर-कॉमेडी ही थी। उस फिल्म ने भी काफी अच्छा कारोबार किया था। अब दर्शकों को बहुत जल्द 'स्त्री 2' भी देखने को मिलने वाली है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी।
MS Dhoni: फिर से पर्दे पर नजर आएंगे माही, इस तारीख से री रिलीज होने वाली है धोनी की बायोपिक