{"_id":"6628e2992b32b84f2d0c8888","slug":"after-deepfake-video-of-aamir-khan-and-ranveer-singh-went-viral-dcp-appealed-not-to-share-such-videos-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aamir-Ranveer Deepfake Video: आमिर-रणवीर का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने की अपील, ना करें साझा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aamir-Ranveer Deepfake Video: आमिर-रणवीर का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने की अपील, ना करें साझा
Wed, 24 Apr 2024 04:15 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:15 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और रणवीर सिंह के डीपफेक वीडियो मामले में डीसीपी ने लोगों से ऐसे वीडियो साझा ना करने की अपील की है। हाल ही में रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
आमिर खान और रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और रणवीर सिंह के डीपफेक वीडियो वायरल हुए। इन फर्जी वीडियो में दोनों अभिनेताओं को किसी राजनीतिक दल का समर्थन और विरोध करते दिखाया गया। इसे लेकर अभिनेताओं ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। चूंकि, मामला बॉलीवुड अभिनेताओं से जुड़ा है और देश में चुनावी माहौल चल रहा है। ऐसे में पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इसकी जांच में जुटी है। अब अभिनेताओं के डीपफेक वीडियो के मामले में मुंबई के डीसीपी दत्ता नलावडे ने लोगों से इस तरह के वीडियो साझा न करने की अपील की है।
कंप्यूटर एल्गोरिदम की मदद से बनते हैं डीपफेक वीडियो
डीसीपी नलावडे ने कहा कि दो-तीन केस इस मामले के दर्ज किए जा चुके हैं। छानबीन जारी है। डीपफेक वीडियो आमतौर पर कंप्यूटर के एल्गोरिदम की मदद से एक ही आदमी की कई तस्वीरों और उसकी आवाज का इस्तेमाल कर के बनाया जाता है।
विज्ञापन
Aparna Das-Deepak Wedding: एक-दूजे के हुए अपर्णा दास और दीपक परम्बोल, सामने आईं विवाह की तस्वीरें
ऐसे वीडियो को साझा न करें
डीसीपी ने कहा कि डीपफेक वीडियो की मदद से अपराधी लोगों में गलत संदेश पहुंचाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की अगर उन्हें इस तरह का कोई वीडियो मिलता है, तो उसे साझा ना करें। लोगों को थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। इस तरह के वीडियो देखने में नेचुरल नहीं होते। उनके लिप मूवमेंट, चेहरे का हावभाव, बोलने का तरीका और आवाज ये सारी चीजें मिलती नहीं हैं। अगर हम थोड़ी बारीकी से देखेंगे तो हम फेक वीडियो पहचान लेंगे। ऐसे वीडियो को आगे ना बढ़ाएं और इसकी सूचना दें।
दो-तीन और मामलों की हुई पुष्टि
डीसीपी ने बताया कि इस तरह के दो-तीन और मामले सामने आए हैं। शिकायत दर्ज कर ली गई है। इसकी छानबीन भी हो रही है। डीसीपी के अनुसार मुंबई में इस तरह के पांच मामले आ चुके हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इससे पहले भी बॉलीवुड और अन्य सिनेमा जगत के लोग डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं। ‘एनिमल’ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का चेहरा किसी अन्य लड़की के शरीर के साथ जोड़कर उनका फर्जी वीडियो वायरल कर दिया गया था। उसके बाद कई अन्य सेलिब्रिटीज के भी वीडियो सामने आए। अब आमिर खान और रणवीर सिंह इसका शिकार हुए हैं।
Baby John New Poster: वरुण धवन के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज, फिल्म 'बेबी जॉन' का नया पोस्टर रिलीज
विज्ञापन
#WATCH | Mumbai: On complaints by actors Aamir Khan and Ranveer Singh regarding their deepfake videos, DCP Datta Nalawade says, "2-3 cases have been reported to us and cases have also been registered and investigation is also going on. Deepfake videos are generally created with… pic.twitter.com/iST0uBZnXb
— ANI (@ANI) April 24, 2024विज्ञापन