स्विमिंग पूल में शूट हुआ ‘बॉर्डर 2’ का नेवी वॉर सीक्वेंस, अहान का बीटीएस वीडियो देख यूजर्स ने दिए गजब रिएक्शन
Ahaan Shetty in Border 2: फिल्म 'बॉर्डर 2' का प्रमोशन फिल्म रिलीज के बाद भी जारी है। हाल ही में अभिनेता वरुण धवन फैंस के बीच पहुंचे थे। अब अहान शेट्टी के शूटिंग वीडियो वायरल हो रहें हैं। यह वीडियो 'बॉर्डर 2' के एक फैन ने शेयर किया है। देखें इसमें क्या खास है…
विस्तार
सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी मात्र छह दिनों में 200 करोड़ पार कर चुका है। इसी बीच फिल्म के कलाकार इससे जुड़ी बीटीएस तस्वीरें साझा कर रहे हैं। वहीं दर्शक भी इंटरनेट पर BTS तस्वीरें और वीडियो खोज रहें हैं।
इस तरह शूट हुए फिल्म के सीन
बुधवार को फिल्म के शूटिंग सेट से अहान की एक क्लिप वायरल हुई जिसमें वो एक्शन सीन फिल्माते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अहान एक मेटल के टुकड़े पर खड़े हैं जो फिल्म में एक वॉर शिप की तरह दिखाया गया। अहान जिस मेटल पर खड़े हैं, उसे एक क्रेन के जरिए संभाला गया है।
‘बॉर्डर 2’ एक वॉर ड्रामा फिल्म है। फिल्म में कई वॉर सीन भी हैं जिन्हें असलियत में तोप या टैंक पर शूट करना मुश्किल था। ऐसे में इन्हें कुछ अलग तरह से शूट किया गया है।
वीडियो में आगे दिखाया गया कि शूटिंग के दौरान ही एक्टर का मेकअप भी चल रहा है जिसमें उनके चेहरे पर खून और खरोंच के निशान बनाए जा रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस को सबसे ज्यादा तब हुई जब कैमरा जूम हुआ। कैमरा जूम करने पर ही पता चला कि फिल्म की शूटिंग एक स्विमिंग पूल में हुई है, जिसके बाद में वीएफएक्स के जरिए फिल्म में समंदर दिखाया है।
BTS from sets of #Border2 , where #AhaanShetty recreated iconic dialogue of his father from OG Border
— Movie_Reviews (@MovieReview_Hub) January 28, 2026
pic.twitter.com/glp366KTwj
इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो पर कई फैंस अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैंने नहीं सोचा था कि दुश्मन स्विमिंग पूल में भी हमला कर सकता है।’ वहीं एक अन्य यूजरे ने कमेंट कर लिखा, ‘इस तरह की क्लिप शेयर करके फिल्म के लिए हमारी भावनाएं न बदलें।’ एक और यूजर ने भी कमेंट करते हुए अहान की तारीफ की। उसने लिखा, ‘फिल्म पर बहाए आंसू वापस करो अहान शेट्टी…हालांकि, मुझे तुम्हारी एक्टिंग पसंद आई।'
‘बॉर्डर 2’ का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। हालांकि, वर्किंग दिनों में कमाई में कुछ कमी जरूर देखने को मिल रही है। अब छठे दिन खबर लिखे जाने तक ‘बॉर्डर 2’ ने 13 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई छह दिनों में 213 करोड़ रुपए हो चुकी है।