फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aishwarya rai red sea film festival 2025 greetings hello namaste assalamu alaikum stuns in black gown fans

रेड फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं ऐश्वर्या, ऑडियंस से बोलीं अस्सलामु अलैकुम; लुक पर फैंस ने लुटाया प्यार

Thu, 04 Dec 2025 11:23 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 04 Dec 2025 11:23 PM IST
सार

Aishwarya Rai At Red Film Festival: बॉलीवुड की डीवा ऐश्वर्या राय हाल ही में रेड फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शकों को अपने खास अंदाज से एक बार फिर इंप्रेस कर दिया। इस दौरान का उनका लुक भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
aishwarya rai red sea film festival 2025 greetings hello namaste assalamu alaikum stuns in black gown fans
ऐश्वर्या राय - फोटो : एक्स

विस्तार

भारतीय सिनेमा की पहचान और गौरव मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीत लिया। रेड सी फिल्म फेस्टिवल के पांचवें संस्करण में जब ऐश्वर्या ने मंच पर कदम रखा, वहां मौजूद हर शख्स तालियां बजाने लगा।
विज्ञापन


ऐश्वर्या राय का खास अंदाज 
ब्लैक कलर की ड्रेस में ऐश्वर्या ने मुस्कुराते हुए दर्शकों को देखते हुए हाथ हिलाया और अपने खास अंदाज में कहा-  'नमस्ते, अस्सलामु अलैकुम!'। ऐश्वर्या का यही अंदाज अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है।कार्यक्रम के एक सेशन में दर्शकों में से किसी ने ऐश्वर्या को देखते ही कहा कि मैं आपसे प्यार करता हूं। इसके बाद मुस्कराते हुए ऐश्वर्या ने भी कहा कि मैं भी आप सभी से प्यार करती हूं।
विज्ञापन


ऐश्वर्या का लुक भी चर्चाओं में
इस फेस्टिवल से ऐश्वर्या ने अपना लुक भी इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें अब उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ऐश्वर्या के लुक पर अब तक कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)




रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 में कौन-कौन?
रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इसी सप्ताह अभिनेत्री कृति सैनन भी इस भव्य आयोजन में भाग लेने वाली हैं। दुनिया भर के दिग्गज नाम- हॉलीवुड कलाकार कर्स्टन डंस्ट, ‘द वैम्पायर डायरीज’ की नीना डोब्रेव और क्वीन लतीफा इस समारोह की शोभा बढ़ा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Tere Ishk Mein: 100 करोड़ के और करीब पहुंची धनुष-कृति की 'तेरे इश्क में', जानें फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन

फिल्म फेस्टिवल के बारे में
रेड सी फिल्म उत्सव का यह प्रतिष्ठित आयोजन 13 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें एंजेलिना जोली की ‘कुत्यूर’, जूड लॉ की ‘द विजार्ड ऑफ द क्रेमलिन’ और रूपर्ट वायट की ‘डेज़र्ट वॉरियर’ जैसी चर्चित फ़िल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed