फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raid 2: रेड डालने फिर से आ रहे अजय देवगन, इंतजार हुआ खत्म! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘रेड 2’

Wed, 11 Sep 2024 02:48 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 11 Sep 2024 02:48 PM IST
विज्ञापन
Ajay devgan much awaited movie raid 2 release date announced by makers know details
रेड 2 - फोटो : एक्स @taran_adarsh
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेड 2’ की रिलीज तारीख सामने आ गई है। फिल्म की घोषणा होने के बाद से ही प्रशंसक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बुधवार को निर्माताओं ने इसके रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए उनकी उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। यह फिल्म साल 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन ने एक आईआरएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को पहले 15 नवंबर को रिलीज किया जाना था।


 
Ajay devgan much awaited movie raid 2 release date announced by makers know details
रेड 2 - फोटो : एक्स
इस दिन ‘रेड 2’ होगी रिलीज
बॉलीवुड स्टूडियो टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए एक पोस्ट जारी किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, एक्शन तीव्रता और रहस्य को वापस लेकर आ रहे हैं। ‘रेड 2’ 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी!’
Amitabh Bachchan: कंटेस्टेंट ने पूछा क्या आप गर्ल्स कॉलेज के पास जाते थे? बिग बी बोले- बताने से पोल खुल जाएगी

 
Ajay devgan much awaited movie raid 2 release date announced by makers know details
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
गुमनाम नायकों की कहानी है ‘रेड 2’ 
अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘रेड 2’ आयकर विभाग के गुमनाम नायकों की कहानी बताएगी। उनकी किताबों से सच्ची घटनाएं सामने लाएगी। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर और रजत कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by T-Series (@tseries.official)


विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay devgan much awaited movie raid 2 release date announced by makers know details
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
‘रेड 2’ का खलनायक कौन
अभिनेता रितेश देशमुख ‘रेड 2’ में खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। इसके पहले भाग को भी राज कुमार ने ही निर्देशित किया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने क्रिटिक्स की भी सराहना प्राप्त की थी। इस सीक्वल को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने अपने बैनर टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज के तहत बनाया है। 

 
विज्ञापन
Ajay devgan much awaited movie raid 2 release date announced by makers know details
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन का वर्क फ्रंट
अजय देवगन को आखिरी बार पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ और ‘औरों में कहां दम था’ में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ है।
Bollywood Biggest Franchises: ये है बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी, तीन में काम कर चुके हैं अक्षय कुमार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed