अजय देवगन इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अभिनेता की एक और नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है। आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर के साथ ही उन्होंने टीजर की रिलीज के बारे में भी खुलासा किया है। 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म के साथ दोनों दसवीं बार एक साथ काम कर रहे हैं।
Auron Mein Kahan Dum Tha: 'औरों में कहां दम था' का पहला पोस्टर जारी, अजय देवगन ने टीजर को लेकर भी किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'औरों में कहां दम था' फिल्म 23 साल की अवधि में फैली एक महाकाव्य संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है। यह 2000 से 2023 के बीच सेट है। फिल्म के पहले पोस्टर में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। हालांकि, पोस्टर में उनका लुक नहीं दिखाया गया है। इसमें अजय की पीठ दिखाई दे रही है, जिससे पता चलता है कि यह अजय ही हैं, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। उन्हें चश्मा पहने देखा जा सकता है।
इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के टीजर की भी जानकारी दी। पोस्टर में बताया गया की 'औरों में कहा दम था' का टीजर आज यानी 31 मई को दोपहर एक बजे रिलीज किया जाएगा। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, 'एक महाकाव्य प्रेम कहानी अपने रास्ते पर है। औरों में कहां दम था, AMKDT का टीजर आज रिलीज होगा। फिल्म सिनेमाघरों में 5 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।'
View this post on Instagram
वहीं अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की आखिरी फिल्म 'मैदान' थी। यह बायोग्राफिकल फिल्म भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर सैयद अब्दुल रहीम के वास्तविक जीवन से प्रेरित थी, जिन्हें भारतीय फुटबॉल का आर्किटेक्ट भी माना जाता है। मैदान ने वैश्विक स्तर पर 71.52 करोड़ की कमाई की। वहीं अब अजय देवगन फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के निर्माण में भी व्यस्त हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।