फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बेअसर रहा 'भैया जी' का जादू, धीमी चाल के साथ 40 करोड़ी हुई 'श्रीकांत'

Fri, 31 May 2024 10:51 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 31 May 2024 10:51 AM IST
सार

सिनेमघरों में दर्शकों के मनरंजन के लिए राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' लगी हुई है। कमाई के मामले में ये दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Rajkummar Rao Starrer Srikanth Manoj Bajpayee Film Bhaiyya Ji Total Collection
भैया जी और श्रीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम

इन दिनों बॉक्स ऑफिस की हालत कुछ अच्छी नहीं चल रही है। कोई भी फिल्म ज्यादा दिनों तक सिनेमाघरों में अपने पैर नहीं टिका पा रही है। कई फिल्मों के लिए अपना बजट निकलना भी मुश्किल हो रहा है। कमाई के मामले लगभग सभी फिल्में पस्त होती दिख रही हैं। आज सिनेमाघरों में राजकुमार राव और जहान्वी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' रिलीज हुई है। उम्मीद है कि ये फिल्म सिनेमाघरों की रौनक शायद वापस ले आए। वहीं, पहले से सिनेमघरों में दर्शकों के मनरंजन के लिए राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' लगी हुई है। कमाई के मामले में ये दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...

Thursday Box Office Report Rajkummar Rao Starrer Srikanth Manoj Bajpayee Film Bhaiyya Ji Total Collection
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीकांत

फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से पहले राजकुमार राव की एक और फिल्म दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म का नाम है 'श्रीकांत'। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है। राजकुमार इसमें श्रीकांत की भूमिका में दिखाई दिए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। मगर कमाई के मामले में ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में फेल साबित हुई है।

Thursday Box Office Report Rajkummar Rao Starrer Srikanth Manoj Bajpayee Film Bhaiyya Ji Total Collection
फिल्म ‘श्रीकांत’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' की कमाई की बात करें ये फिल्म शुरुआत से ही धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। 'श्रीकांत' की कमाई भले ही लाखों में सिमट गई हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये मजबूती के साथ अपने पैर टिकाए हुए है। 20वें दिन श्रीकांत ने 85 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार, 21वें दिन 'श्रीकांत' ने 80 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 40.35 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Report Rajkummar Rao Starrer Srikanth Manoj Bajpayee Film Bhaiyya Ji Total Collection
भैया जी - फोटो : इंस्टाग्राम
भैया जी

अपनी शानदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' दर्शकों के दिलों में उतरने में असफल रही है। अपनी 100वीं फिल्म में अभिनेता जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। मगर फिल्म की कमाई को देखते हुए लग रहा है कि मनोज बाजपेयी का एक्शन दर्शकों को रास नहीं आया है। उनके एक्शन का जादू दर्शकों पर नहीं चला है। 24 मई को रिलीज हुई इस फिल्म का कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Rajkummar Rao Starrer Srikanth Manoj Bajpayee Film Bhaiyya Ji Total Collection
फिल्म ‘भैया जी’ - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' की रिलीज से पहले ही काफी चर्चा हो रही थी। हालांकि, रिलीज के बाद कमाई के मामले में फिल्म वैसा प्रदर्शन करने में फेल रही है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने छठवें दिन महज 7 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, सातवें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी ठीक-ठीक हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार यानी कि सातवें दिन 69 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 8.16 करोड़ रुपये हो गया है।

Malaika Arora: 'मैंने आलोचना सहकर अपना करियर बनाया है', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर मलाइका की दोटूक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed