फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने उनकी चोट को नकली बताने वाले ट्रोल को लताड़ा, बोलीं- मजाक उड़ाने से पहले अगर...

Fri, 31 May 2024 10:09 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 31 May 2024 10:09 AM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor slams troll for making fun of her shoulder injuries while rajkummar rao film mr and mrs mahi set
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शुरुआती तौर पर फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने काफी मेहनत की है, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ भी साझा की थी। वहीं इस बीच अब अभिनेत्री का एक कमेंट वायरल हो रहा है। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी चोटों का मजाक उडाया, जिसके बाद अभिनेत्री ने भी जमकर उस यूजर को लताड़ लगाई।

janhvi kapoor slams troll for making fun of her shoulder injuries while rajkummar rao film mr and mrs mahi set
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

जान्हवी कपूर ने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग के दौरान लगी चोटों का मजाक उड़ाने वाले एक ट्रोल की खिंचाई की। अभिनेत्री इस फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने एक बिहाइंड द सीन वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अपनी चोटों के बावजूद प्रैक्टिस करती नजर आ रही थीं। कंधों पर पट्टियां बांधे जान्हवी ने नेट्स में टेनिस बॉल से प्रैक्टिस की। वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक ट्रोल ने गेंदों को देखा और उन्हें टेनिस बॉल से चोटिल होने के लिए बुरा-भला कहा।

 

janhvi kapoor slams troll for making fun of her shoulder injuries while rajkummar rao film mr and mrs mahi set
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रोल ने जान्हवी का मजाक उड़ाते हुए टिप्पणी की, 'टेनिस बॉल में चोट लगने लगी।' अभिनेत्री ने ट्रोल को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि वे सीजन बॉल से घायल हो गई थीं और यह वीडियो में दिखाया गया था। जान्हवी ने ट्रोल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'चोट सीजन बॉल से लगी थी, चोटों के बाद टेनिस बॉल से खेलना पड़ा। बैंडेज देखेंगे तो समझ जाएंगे कि ये सारे वीडियो चोटों के बाद हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor slams troll for making fun of her shoulder injuries while rajkummar rao film mr and mrs mahi set
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके साथ ही जान्हवी ने दूसरी टिप्पणी भी की और लिखा, 'मजाक उड़ाने से पहले अगर वीडियो ठीक दे देख ले तो शायद मैं भी आपके मजाक पर हंसूंगी।' इस टिप्पणी के बाद ट्रोल ने जान्हवी कपूर को प्रतिक्रिया दी और फिर टिप्पणी करते हुए जान्हवी से माफी मांगी। वहीं इस बीच फिल्म पर भी दर्शकों की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। फिल्म का प्रीमियर सोमवार रात मुंबई में हुआ और इसे सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। सोहा अली खान, कुणाल खेमू, अंगद बेदी और नेहा धूपिया जैसे सितारों ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी समीक्षा साझा की थी।

विज्ञापन
janhvi kapoor slams troll for making fun of her shoulder injuries while rajkummar rao film mr and mrs mahi set
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले फिल्म में महिमा की भूमिका निभाने वाली जान्हवी कपूर ने खुलासा किया था कि एक क्रिकेटर के तौर-तरीकों को अपनाने के लिए उन्हें छह महीने की कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा। अभिनेत्री ने कहा था कि किरदार में ढलना छह महीने की एक लंबी प्रक्रिया थी। इसके अलावा यह भी खुलासा किया गया था कि अभिनेत्री ने फिल्म की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की। करण जौहर द्वारा निर्मित और शरण शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म  'मिस्टर एंड मिसेज माही' एक रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें जान्हवी और राजकुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed