फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay kumar shares old photoshoot and netizens demands to make hera pheri 3 soon

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने शेयर किया पुराना फोटोशूट, फैंस ने की डिमांड- हेरा फेरी 3 जल्दी बनाओ

Mon, 30 Jun 2025 01:29 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 30 Jun 2025 01:29 PM IST
सार

Hera Pheri 3: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिस पर नेटिजंस ने प्रतिक्रियाएं देते हुए हेरा फेरी 3 को जल्द बनाने की डिमांड की है। 

विज्ञापन
Akshay kumar shares old photoshoot and netizens demands to make hera pheri 3 soon
अक्षय कुमार और हेरा फेरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में अक्षय कुमार 'हाउसफुल 5' फिल्म से चर्चा में हैं। इसके साथ ही वह अपनी आगामी फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर भी खूब सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसके लिए बीते दिनों काफी विवाद चला था। अब अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें नेटिंजस उनसे हेरा फेरी 3 को जल्द बनाने की डिमांड कर रहे हैं। आइए जानते हैं किस पोस्ट पर और क्या बोले फैंस।

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने शेयर की पुरानी तस्वीर
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पुराने समय की तस्वीर साझा की है। इसमें अभिनेता ब्लैक कोट-पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। साथ ही वो बड़े बालों में नजर आ रहे हैं और उन्हें जोरदार हंसते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन दिया, ‘जीवन में, हम खुशी के चुराए हुए पलों को इकट्ठा करते हैं। यही आपकी असली दौलत है। जोर से हंसने,  प्यार करने और विरामों का आनंद लेने की याद दिलाता है।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3 Controversy: सुलझ गया विवाद, 'हेरा फेरी 3' में बाबू भैया बनकर लौट रहे परेश रावल, खुद की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)



फैंस ने हेरा फेरी 3 को जल्द बनाने की डिमांड की
अभिनेता की इस पोस्ट को देखते ही नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओल्ड इज गोल्ड। दूसरे यूजर ने बोला कि हेरा फेरी 3 जल्दी बनाओ। वहीं एक यूजर ने कहा कि बड़े बालों में वह फिर से वापस आएं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हेरा फेरी 3 के लिए परेश रावल सर मान गए। 





परेश रावल हेरा फेरी 3 में आएंगे नजर 
हेरा फेरी 3 को लेकर बीते दिनों काफी विवाद हुआ है, क्योंकि परेश रावल ने फिल्म को छोड़ने का एलान कर दिया था। हालांकि, परेश रावल ने खुद पुष्टि की है कि वो बाबू भैया के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस खबर को सुन फैंस में खुशी की लहर आ गई है। इसी लिए नेटिजंस हेरा फेरी 3 को जल्दी बनाने की मांग कर रहे हैं। हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के सभी पार्ट जबरदस्त हिट हुए हैं। अब इसके तीसरे भाग का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed