फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt and Vedang Raina starrer Jigra Tital Song is out just days away from its big theatrical release

Jigra Title Song: रिलीज हुआ 'जिगरा' से वेदांग का गाया टाइटल सॉन्ग, फैंस ने अभिनेता पर जमकर लुटाया प्यार

Mon, 07 Oct 2024 06:07 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 07 Oct 2024 06:07 PM IST
सार

वेदांग रैना और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'जिगरा' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। इसमें वेदांग किसी रॉकस्टार की तरह प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका ये गाना काफी पसंद भी आ रहा है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt and Vedang Raina starrer Jigra Tital Song is out just days away from its big theatrical release
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट और वेदांग रैना अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्माताओं द्वारा जारी किए गए टीजर और ट्रेलर से फैंस की उत्सुकता फिल्म को लेकर काफी बढ़ चुकी है। अब निर्माताओं ने एक बार फिर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। जिगरा का नया गाना रिलीज हो चुका है, जिसे खुद वेदांग रैना ने गाया है। फिल्म का ये टाइटल ट्रैक काफी अच्छा लग रहा है। 

विज्ञापन


रॉकस्टार की तरह नजर आए वेदांग रैना
आज, सोमवार को निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका टाइटल ट्रैक रिलीज किया है। गाने में वेदा्ंग काफी शानदार सेटअप में गाना गाते नजर आ रहे हैं। वह किसी रॉकस्टार की तरह खूबसूरत रोशनी से सराबोर मंच पर ये गाना गा रहे हैं। किसी म्यूजिक कन्सर्ट की तरह वहां काफी ज्यादा लोगों की भीड़ उन्हें सुन रही है। यह गाना 3 मिनट 18 सेकंड का है। इस गाने को वरुण ग्रोवर ने लिखा है, जबकि अचिंत ने इस गाने को कंपोज किया है। गाने का म्यूजिक काफी आकर्षक और प्रभावशाली है। 
विज्ञापन

Shark Tank India 4: 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 4' में शामिल हुए स्नैपडील के सह-संस्थापक कुणाल बहल, प्रोमो जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने वेदांग को बताया अगला स्टार 
इस गाने के रिलीज होते ही फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है। कमेंट सेक्शन में अभिनेता के गायिकी की सभी ने काफी तारीफ की है। एक फैन ने लिखा, "वेदांग में अगला बड़ा स्टार बनने की बहुत संभावना है।" वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, "शानदार गाना, वेदांग निस्संदेह फिल्म इंडस्ट्री में अगली बड़ी चीज़ हैं!"  एक और फैन ने लिखा, "आलिया और वेदांग का जादू इस शुक्रवार लोगों के सिर चढ़कर बोलने वाला हैं!"। बताते चलें कि आलिया और वेदांग लगातार अपनी फिल्म का सोशल मीडिया पर प्रमोशन कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Vedang Raina (@vedangraina)



Ranveer Singh: रणवीर सिंह का क्रश है 'सिंघम अगेन' का यह कलाकार, कहा- मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं
11 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म की, तो 'जिगरा' 11 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते की कहानी बयां करती है। फिल्म की पटकथा वासन ने देबाशीष इरेंगबाम के साथ मिलकर लिखी है। वहीं, वायकॉम18 स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोमेन मिश्रा ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की भिडंत राजकुमार राव और त्रिपती डिमरी की कॉमेडी फिल्म, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से होगी। 
Doctor Strange 3: ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 3’ को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, थ्रिक्वल पूरा करने के लिए मिल गया निर्देशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed