Alia Bhatt AI Video: फिर से डीपफेक एआई का शिकार हुईं आलिया, वीडियो वायरल पर प्रशंसक हुए नाराज, बोले- खतरनाक है
कुछ समय पहले आलिया का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, अब फिर से अभिनेत्री का एक और एआई के जरिए बनाया गया एक डीपफेक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बात को लेकर आलिया के प्रशंसक बेहद नाराज हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है पूरा मामला
आलिया भट्ट के प्रशंसक हैरान और चिंतित हैं, क्योंकि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री आलिया भट्ट का एक और नया डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में आलिया की एआई अवतार 'मेरे साथ तैयार हो' ट्रेंड में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'अनफीक्स फेस' के नाम से यूजर ने साझा किया है और अब तक इस वीडियो को 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नहीं बल्कि आलिया के कई एआई डीपफेक वीडियो दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
फैंस को है आलिया की चिंता
हालांकि, डीपफेक क्लिप के वायरल होने के तुरंत बाद ही आलिया भट्ट के प्रशंसकों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी थी। उन्होंने एआई पर चिंता व्यक्त की और सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा कीं। एक प्रशंसक ने लिखा, ''मुझे लगा कि यह आलिया है, फिर मैंने ध्यान से देखा तो पता चला कि वह आलिया नहीं है।'' एक और प्रशंसक ने लिखा, ''एआई बहुत खतरनाक है" एक फैन ने लिखा, "क्या बकवास है। एआई वास्तव में सब कुछ जीत रहा है" एक और फैन ने डीपफेक को "खतरनाक" कहा है।
ये सेलेब्स भी हो चुके हैं एआई डीपफेक का शिकार
यह पहली बार नहीं है जब आलिया का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस साल मई में आलिया का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था, जिसमें उनका चेहरा अभिनेत्री वामिका गब्बी के फिगर पर लगाया गया था। हाल ही में रश्मिका मंदाना, काजोल और कैटरीना कैफ समेत कई कलाकार डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं। इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का एक डीपफेक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।