Alia Bhatt: आलिया भट्ट के मेट गाला लुक पर दिल हार बैठीं जान्हवी-अनन्या, सासु मां नीतू ने भी की बहू की तारीफ
आलिया भट्ट इस साल मेट गाला 2024 का हिस्सा बनीं। आलिया के इस मेटा गाला लुक पर सभी फिदा हो गए हैं। फैंस लगातार आलिया को उनके लुक के लिए कमेंट्स कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड सितारों से लेकर उनकी सासु मां और ननद ने भी आलिया की जमकर तारीफ की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया की मां सोनी रजदान
आलिया ने मेट गाला में सब्यासाची के द्वारा बनाई हुई ड्रेस पहनी हैं। आलिया की मां सोनी रजदान ने अपनी प्यारी बेटी की फोटो के साथ सब्यासाची की भी जमकर तारीफ की। सोनी ने लिखा, ''सब्यासाची आप वाकई में महान हो, पता नहीं आपने इतने कम समय में इतना बेहतरीन काम कैसे कर लिया। यह वाकई में दिलकश है। यह वाकई में एक मास्टरपीस है। आलिया भट्ट तुम एक टाइमलेस प्रिंसेस हो।''
विज्ञापन विज्ञापन
सासु मां नीतू और ननद ने भी की आलिया की तारीफ
आलिया भट्ट की सासु मां और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया के इस मेट गाला लुक को ''आश्चर्यजनक'' बताया है। तो वहीं आलिया की ननद रिद्धिमा कपूर ने अपनी भाभी के इस लुक को इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है और लिखा, वाकई में बेहद खूबसूरत।''
भूमि पेडनेकर के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने की तारीफ
भूमि पेडनेकर ने लिखा, ''वॉओ'', जान्हवी कपूर ने आलिया के इस लुक के लिए तीन फायर इमोजी पोस्ट की हैं। साथ ही बिपाशा बसु ने हॉर्ट इमेजी भेजी है। इसके अलावा अनन्या पांडे, खुशी कपूर, वेदांग रैना और बाकी बॉलीवुड हस्तियों ने आलिया के इस लुक को लाइक किया है। तो वहीं आलिया के फैंस उनके इस मेट गाला लुक के दीवाने हो गए हैं। एक फैन ने लिखा, ''दिल गार्डन-गार्डन हो गया।'' एक और फैन ने लिखा, ''क्वीन'', एक और फैन ने लिखा, ''ब्यूटी''। फैंस लगातार आलिया के इस लुक को जमकर लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की आगामी फिल्म का नाम 'जिगरा' है। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला करेंगे। यह धर्मा प्रडोक्शन की फिल्म है। इसके निर्माता करण जौहर हैं। इस फिल्म आलिया के साथ वेदांग रैना और जेसन शाह नजर आएंगे। यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। यह फिल्म 27 सिंतबर तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के बेबी बंप की पहली तस्वीर हुई वायरल, इन फोटोज पर दिल हार बैठे फैंस