Alia Bhatt: आलिया भट्ट के काले टीके पर टिकी फैंस की निगाहें, बोले- कितनी भारतीय और प्यारी हैं
इस साल मेट गाला में कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी भारतीय परिधान साड़ी में फैशन का जलवा बिखेरा। फैंस को आलिया का लुक बेहद पसंद आया, लेकिन फैंस की निगाहें आलिया के कान के पीछे लगे काले टीके पर अटक गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काला टीका
कहते है कि काले टीके से बुरी नजर नहीं लगती है। ज्यादातर भारतीय मां अपने बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाती हैं। शायद इस बात पर आलिया भट्ट जरूर विश्वास करती हैं। तभी तो आलिया ने मेट गाला में भारतीय परिधान साड़ी पहनी और साथ ही बुरी नजर से बचने के लिए कान के पीछे काला टीका भी लगाया हुआ था।
विज्ञापन विज्ञापन
काले टीके पर टिकी फैंस की निगाहें
आलिया के काले टीके पर फैंस जमकर अपनी राय दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''आलिया के कान के पीछे काला टीका भारतीय होने की निशानी है, ना जाने किस-किस की नजर उनपर टिकी है।'' एक और फैन ने लिखा, ''यह काला टीका बेहद प्यारा है मैं रो दूंगी।'', एक और फैन ने लिखा, ''सीधा परी की दुनिया से आई हैं।'' इन सभी कमेंट्स के बाद आलिया के मेकअप ऑर्टिस्ट पुनीत ने भी आलिया के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा, ''मुझे अच्छे से पता है कितनी सारी काली बुरी नजरें हैं उनपर, आलिया ने खुद ही अपने ऊपर काला टीका लगाया है।'' आलिया के कान के पीछे नजर का काला टीका लगाए तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
आलिया की साड़ी
आलिया की साड़ी को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। इसे बनाने में पूरे 1965 घंटे लगे, जिसे पूरे 163 कारीगरों ने मिलकर बनाया है। आलिया की साड़ी में कीमती मोती, स्टोन मनके और खूबसूरत कढ़ाई के साथ बनाया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। जिगरा का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं। इस फिल्म के आलिया के साथ जेसन शाह और वेदांग रैना नजर आएंगे। यह भाई बहन के प्यारे रिश्ते पर आधारित फिल्म है।
Tamannaah Bhatia: रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय संग डिनर डेट पर दिखीं तमन्ना भाटिया, लव बर्ड्स की तस्वीरें हुई वायरल