फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt Says Ranbir Kapoor Learn Malayalam Lullaby for daughter Raha Unni Vava Vo

Alia Bhatt: रणबीर कपूर ने बेटी राहा के लिए सीखी मलयालम में लोरी, आलिया भट्ट बोलीं- 'उन्नी वावा वो'

Sun, 22 Sep 2024 11:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 22 Sep 2024 11:06 AM IST
सार

रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा कपूर का रिश्ता सबसे खास है। रणबीर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी बताया था कि राहा को देखकर रणबीर की आंखों में चमक आ जाती है। वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने बताया की रणबीर अक्सर राहा के लिए मलयालम में 'उन्नी वावा वो' लोरी गाते हैं। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Says Ranbir Kapoor Learn Malayalam Lullaby for daughter Raha Unni Vava Vo
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट-राहा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा कपूर के बीच बेहद प्यारे रिश्ते के बारें में बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल के लाफ्टर शो के दौरान नीतू कपूर ने खुलासा किया था कि जब राहा कमरे में होती हैं तो रणबीर की आंखों में चमक आ जाती है। वहीं जब कपिल ने उस किस्से को फिर से दोहराया जब आलिया उनके शो के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आईं और उनसे पूछा कैसा है रणबीर के साथ आलिया का रिश्ता।
विज्ञापन


कैसा है रणबीर के साथ बेटी राहा का रिश्ता
आलिया ने बताया कि रणबीर और राहा के बीच बहुत करीबी रिश्ता है। दोनों का रिश्ता एक-दूसरे के लिए हमेशा के लिए एक जैसा है। उनके बीच दोस्ती है। वह राहा के साथ कुछ बेहतरीन पलों के साथ प्यारे पल बिताते हैं। जब रणबीर बेटी राहा से पूछते हैं, 'क्या तुम अलमारी में रखे कपड़ों को छूना चाहती हो?' राहा कहती है 'हां' और वे दोनों जाकर कपड़ों और शर्ट के साथ अपना पसंदीदा खेल खेलते हैं। रणबीर, राहा से कहते है, 'देखो, यह मखमल है। यह साबर है। यह कपास है। आलिया ने कहा उनको साथ में देखना बहुत प्यारा और प्यारा लगता है।"
विज्ञापन


रणबीर ने सीखी मलयालम में लोरी 'उन्नी वावा वो'
शौ के दौरान जब अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि क्या रणबीर नैपी बदलने में मदद करते हैं, तो आलिया ने कहा कि रणबीर ने तो राहा के लिए मलयालम में लोरी भी सीखी है। आलीया ने कहा, रणबीर अब 'उन्नी वावा वो' भी गाते हैं। यह एक लोरी है। हमारी नर्स राहा को तब से गाती आ रही है जब वह पैदा हुई थी। यह मलयालम में है। इसलिए जब राहा सोना चाहती है, तो वह कहती है, 'मां, वावो, पापा, वावो,' यह उसके सोने का इशारा है। अब रणबीर ने सीख ली है उन्नी वावा वो कैसे गाना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


काम की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही एक्शन ड्रामा फिल्म जिगरा में नजर आएंगी। जासूसी फिल्म अल्फा में आलिया के साथ मुंजा अभिनेत्री शरवरी वाघ भी धमाकेदार एक्शन करती नजर आएंगी।  
Alia Bhatt: क्या रणबीर कपूर की जासूसी कराती हैं आलिया भट्ट? जिगरा स्टार्स ने कपिल शर्मा के शो पर बताया सच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed