{"_id":"66ed12b1df2280b16706742e","slug":"alia-bhatt-share-what-she-feel-at-birth-of-he-daughter-raha-she-spoke-first-word-maa-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया की बेटी राहा ने सबसे पहले बोला था ये शब्द, बताया- 'उसके जन्म के समय लगा कि भगवान से मिल गई'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt: आलिया की बेटी राहा ने सबसे पहले बोला था ये शब्द, बताया- 'उसके जन्म के समय लगा कि भगवान से मिल गई'
Fri, 20 Sep 2024 11:47 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:47 AM IST
सार
आलिया भट्ट की बेटी राहा लगातार अपनी क्यूटनेस के कारण चर्चा में रहती हैं। राहा को लेकर आलिया ने हाल ही में कुछ खुलासे किए हैं। आलिया ने बताया कि बेटी की किक को उन्होंने गर्भावस्था के दौरान पहली बार कब महसूस किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि राहा ने पहला शब्द मां बोला था या पापा।
विज्ञापन
राहा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2022 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया है। आलिया अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट की जाती हैं। अब उन्होंने मां बनने के खूबसूरत सफर और बेटी के जन्म के बाद कुछ खास मोमेंट को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया है। आलिया ने अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया है कि राहा ने कब पहली बार गर्भावस्था के दौरान आलिया के पेट में लात मारी थी। साथ ही राहा ने सबसे पहले मम्मी बोला या पापा।
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
जब पहली बार राहा ने मारी थी लात
आलिया भट्ट ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें याद है वह पुर्तगाल में एक फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के लिए शूटिंग कर रही थीं। तब उन्होंने बेटी राहा की पहली किक महसूस की थी। आलिया ने बताया कि वह बिस्तर पर लेटकर कुछ देख रही थीं तभी उन्हें पेट में कुछ हलचल महसूस हुई। आलिया ने बताया कि वह उलझन में थी और इस मूमेंट के फिर से होने का इंतजार कर रही थीं।

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राहा ने पहला शब्द कहा था 'मम्मा'
आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि उनके घर पर इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था कि बेटी राहा पहले क्या कहेगी, मम्मा या पापा। आलिया ने बताया कि राहा ने पहले मम्मा कहा और यह उस समय हुआ जब वे उसके खेलने के समय अकेले थीं। आलिया ने कहा कि उन्होंने तुरंत अपना फोन निकाला और अपनी बेटी से फिर से यह शब्द कहने को कहा। आलिया ने उस खास पल का वीडियो सबूत होने के बारे में बात करते हुए कहा, "लेकिन फिर उसने इसे पूरी तरह से कहा, जैसे कि मम्मा। बेशक हम उस पल में बहुत खुशी और गर्व महसूस करते हैं। मेरे पास इसका वीडियो है, इसलिए अगर किसी को सबूत की जरूरत है तो उसने पहले मम्मा कहा'।

- फोटो : यूट्यूब
बेटी के जन्म लेते ही रोने की आवाज भी है याद
आलिया ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी के जन्म के बाद ही उसके रोने की आवाज याद है। आलिया ने कहा, "जब मैंने उसकी आवाज सुनी, तो मुझे लगा कि मैं भगवान से मिल गई हूं या कुछ और। जिस क्षण उसे मेरे पास लाया गया, मुझे लगा कि जैसे हमारे जीवन में तुरंत प्यार का एक बांध टूट गया, और यह सुरक्षित महसूस हुआ, और ऐसा लगा जैसे मेरा उद्देश्य पूरा हो गया हो'। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया अपनी फिल्म 'जिगरा' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 अक्तूबर 2024 को रिलीज होगी।