फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt shared picture with Diljit Dosanjh hinting collaboration for Vasan Bala Directorial Jigra

Alia Bhatt: 'जिगरा' के सेट से आलिया भट्ट ने साझा की दिलजीत दोसांझ के साथ खास तस्वीर, फैंस की बढ़ी उत्सुकता

Fri, 13 Sep 2024 01:07 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 13 Sep 2024 01:07 PM IST
सार

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी और दिलजीत की जिगरा के सेट से एक तस्वीर साझा की है, जिससे दोनों के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। 

विज्ञापन
Alia Bhatt shared picture with Diljit Dosanjh hinting collaboration for Vasan Bala Directorial Jigra
दिलजीत दोसांझ-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल में ही उनकी आगामी फिल्म 'जिगरा' का टीजर जारी किया गया है। इस टीजर को दर्शकों और आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब अभिनेत्री के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। 

विज्ञापन


'जिगरा' में दिखेगी आलिया-दिलजीत की जुगलबंदी 
आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ की जुगलबंदी इससे पहले फिल्म 'उड़ता पंजाब' में दिख चुकी है। साल 2016 में रिलीज हुई अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। अब एक बार फिर दोनों ने जिगरा के लिए हाथ मिलाया है। अभिनेत्री ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर साझा कर इसकी पुष्टि की है। इस तस्वीर में दोनों जिगरा के सेट पर कुर्सिया लगाए बैठे नजर आ रहे हैं और उपर जिगरा लिखा दिखाई दे रहा है। दोनों के कुर्सियों के पीछे दिलचस्प बात लिखी हुई है। दिलजीत के कुर्सी के पिछा लिखा है,"कुड़ी के बारे में गाते हैं।" वहीं, आलिया के कुर्सी के पीछे लिखा है, "बताई गई कुड़ी।"
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन


Shahid Kapoor Triptii Dimri: एक्शन-थ्रिलर से भरपूर होगी शाहिद-तृप्ति की फिल्म, विशाल भारद्वाज करेंगे निर्देशन
आठ साल बाद साथ नजर आएंगे आलिया-दिलजीत
इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, कुर्सियां सब बयान कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में माइक का इमोजी भी उपयोग किया है, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री दिलजीत के साथ गाना गाती नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही दोनों लगभग आठ साल के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इससे दोनों के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित भी हैं। इस तस्वीर के अपलोड होते ही फैंस ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। एक फैन ने लिखा,"आलिया गाएंगी, तो मैं इंतजार नहीं कर सकता।" वहीं, एक और फैन ने लिखा, "इक कुड़ी वाली जोड़ी वापस आ गई है।"
धमाकेदार प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे सना-एल्विश, कहा- साथ में कुछ जरूर होगा
11 अक्तूबर को रिलीज होगी 'जिगरा'
बताते चलें कि आलिया भट्ट, मनोज पाहवा और वेदांग रैना अभिनीत ये फिल्म भावनात्मक रूप से काफी गहन होने वाली है। फिल्म में भाई और बहन की कहानी दिखाई जाने वाली हैं, जिसमें आलिया अपने भाई वेदांग को जेल से छुड़ाने की कोशिश करती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और आलिया भट्ट के इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा आलिया यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग भी कर रही हैं। 

Isha Malviya: ईशा मालवीय ने गणेश चतुर्थी पर किए लालबाग राजा के दर्शन, लिया बप्पा का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed