फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt starrer Jigra actor Vedang Raina reacted on Rumoured Girlfriend Khushi Kapoor Latest Photos

Vedang Raina: कथित गर्लफ्रेंड खुशी कपूर की तस्वीर पर वेदांग रैना ने दी प्रतिक्रिया, देखकर फैंस हो गए उत्साहित

Fri, 13 Sep 2024 09:50 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 13 Sep 2024 09:50 AM IST
सार

वेदांग रैना जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जिगरा' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह खुशी कपूर के साथ कथित प्रेम संबंध की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इस बीच खुशी के तस्वीर पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Alia Bhatt starrer Jigra actor Vedang Raina reacted on Rumoured Girlfriend Khushi Kapoor Latest Photos
खुशी कपूर-वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम @vedangraina/khushi05k

विस्तार

वेदांग रैना हिंदी सिनेमा के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने साल 2023 में रिलीज हुई जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों से उनकी और खुशी कपूर की डेटिंग की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। हालांकि, दोनों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच अब खुशी कपूर के एक पोस्ट पर उनकी प्रतिक्रिया काफी सुर्खियां बटोर रही है।

विज्ञापन


खुशी की पोस्ट पर दी ये प्रतिक्रिया 
गुरुवार को खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वो लस्सी और अन्य चीजों का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके इन तस्वीरों पर वेदांग की प्रतिक्रिया काफी वायरल हो रही है। उन्होंने इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,"लस्सी जैसी मीठी।" इसके अलावा वेदागं ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन से लेकर अब तक की बतौर गायक अपनी यात्रा को दर्शाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो को देखने के बाद खुशी काफी भावुक हो गई थीं। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, " मुझे रोना आ रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)



'पवित्र रिश्ता' की ये कड़क सास याद है आपको?
'जिगरा' में आलिया के साथ नजर आएंगे वेदांग
बताते चलें कि 'द आर्चीज' के बाद अब वेदांग जिगरा से एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उन्होंने बीते सप्ताह अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर साझा किया था। टीजर की शुरुआत में आलिया भट्ट को एक होटल में ड्रिंक करते हुए और अपने भाई के बारे में बात करते हुए दिखाया जाता है। टीजर में आगे पताल लगाता है कि वेदांग रैना उनके भाई का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और आलिया उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं। फिल्म को लेकर वेदांग और आलिया के फैंस काफी बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
Mahima Chaudhary: कार एक्सीडेंट, कैंसर से जंग...हर मुसीबत से डटकर लड़ीं महिमा, कुछ ऐसा रहा है फिल्मी करियर
एक्शन और इमोशन से भरपूर है 'जिगरा' 
'जिगरा' भाई और बहन के रिश्ते पर आधारित भावनात्मक रूप से बेहद गहन फिल्म है। इस फिल्म को वसन बाला ने निर्देशित किया है, जिन्होंने इससे पहले मर्द को दर्द नहीं होता आदि शानदार फिल्में बनाई हैं। ये फिल्म 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में वेदांग रैना, आलिया भट्ट के अलावा मनोज पाहवा भी नजर आएंगे। फिल्म एक्शन और इमोशन से भरपूर होने वाली है। 

मलाइका अरोड़ा का दुख बांटने पहुंचीं फराह खान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed