{"_id":"666ef1edcf82f8f09b0ef59b","slug":"alia-bhatt-steps-into-the-world-of-storytelling-writes-a-picture-book-for-children-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt : आलिया भट्ट ने स्टोरीटेलिंग की दुनिया में रखा कदम, बच्चों के लिए लिखी किताब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt : आलिया भट्ट ने स्टोरीटेलिंग की दुनिया में रखा कदम, बच्चों के लिए लिखी किताब
Sun, 16 Jun 2024 07:39 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:39 PM IST
सार
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी किताब ‘एड फाइंड्स ए होम’ को लेकर खुशी जाहिर की है। अभिनय की दुनिया में जलवा बिखेरने के बाद अब उन्होंने स्टोरीटेलिंग की दुनिया में कदम रखा है।
विज्ञापन
आलिया भट्ट अपनी किताब के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म की दुनिया में अपने अभिनय और खूबसूरती का लोहा मनवाने के बाद अब अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टोरीटेलिंग की दुनिया में भी छाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए अपनी पहली पिक्चर बुक लॉन्च की है। आलिया ने कहा कि वह किताबों की एक सीरीज पर काम कर रही हैं। रविवार को आलिया ने बच्चों के कपड़ों के ब्रांड एड-ए-मम्मा के तहत बच्चों की पिक्चर बुक की सीरीज की पहली किताब ‘एड फाइंड्स ए होम’ पेश की है।
नई किताब के लिए जाहिर की खुशी
आलिया ने अपनी नई भूमिका के बारे में इंस्टाग्राम पर किताब के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए खुशी जाहिर की है। इस तस्वीर में आलिया किताब के साथ पोज देते हुए मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘एक नया रोमांच शुरू हो रहा है ‘एड फाइंड्स ए होम’ एड-ए-मम्मा की दुनिया से किताबों की एक नई सीरीज की शुरुआत है।’ अभिनेत्री ने लिखा, मेरा बचपन कहानियों और कहानीकारों से भरा था और एक दिन मैंने अपने अंदर के उस बच्चे को बाहर लाने और बच्चों के लिए किताबों में डालने का सपना देखा, मैं अपने साथी कहानीकारों की आभारी हूं। जिन्होंने अपने शानदार विचारों, इनपुट और कल्पना से हमारी पहली किताब को जीवंत करने में मदद की। इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं।’
Mandira Bedi: मंदिरा ने बेटी को गोद लेने के लिए किया था संघर्ष, बोलीं- तारा को हमारी जिंदगी में आना ही था
विज्ञापन
आलिया के पसंदीदा कहानीकार हैं उनके दादा
इससे पहले आलिया ने अपने पसंदीदा कहानीकार अपने दादा को उनकी जयंती पर याद किया था और उनकी जयंती पर बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की थी। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरे पसंदीदा कहानीकार, जन्मदिन मुबारक दादाजी, आप और आपकी कहानियां हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।’
किताब के बारे में
अभिनेत्री आलिया की किताब ‘एड फाइंड्स ए होम’ बच्चों की किताब की एक सीरीज है। इस किताब का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी में प्रकृति के प्रति प्रेम को प्रेरित करना है। रविवार को मुंबई में जियो वर्ल्ड ड्राइव में आयोजित बच्चों के साहित्य उत्सव, स्टोरीवर्स में पुस्तक का विमोचन किया गया है।
Nia Sharma: जानबूझ कर टीवी से दूर रहीं निया, बोलीं- ऐसे शो का हिस्सा नहीं बन सकती जो तीन महीने में बंद हो जाए

View this post on Instagram