फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun Getting Trolled over his comment wait outside house of the girl you like at Hyderabad fan meet

'लड़की के घर के बाहर इंतजार करो' वाली सलाह पर ट्रोल हुए अल्लू अर्जुन; स्टॉकिंग को बढ़ावा देने के लगे आरोप

Wed, 29 Jul 2026 10:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Jul 2026 10:22 PM IST
सार

Controversy On Allu Arjun Comment: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी एक टिप्पणी के लिए ट्रोल हो रहे हैं, जो उन्होंने मजाकिया अंदाज में की थी। उन पर स्टॉकिंग को बढ़ावा देने जैसे आरोप लग रहे हैं। जानिए क्यों?

विज्ञापन
Allu Arjun Getting Trolled over his comment wait outside house of the girl you like at Hyderabad fan meet
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'पुष्पा' फेम सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बीते दिन हैदराबाद में एक फैन मीट में अपने चाहने वालों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेता ने हालांकि, मजाकिया अंदाज में एक सलाह दी थी, मगर अब इस पर फजीहत हो रही है। आखिर क्या थी वह सलाह?

विज्ञापन

क्यों ट्रोल के निशाने पर अल्लू अर्जुन?
अल्लू अर्जुन ने फैन मीट के दौरान लोगों से रूबरू होते हुए मजाकिया अंदाज में क्रश के घर के बाहर खड़े होने की सलाह दे डाली। दरअसल, अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों, एंटी फैंस और नफरत करने वालों से कहा कि वे दूसरों को ट्रोल करने में अपना समय बर्बाद न करें। इसके बजाय 'उस लड़की के घर के बाहर इंतजार करें, जिसे आप पसंद करते हैं'। पैन इंडिया स्टार को इसी टिप्पणी के लिए ट्रोल किया जा रहा है।  

अल्लू अर्जुन ने दी नेगेटिविटी से दूर रहने की सलाह
अल्लू अर्जुन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अल्लू अर्जुन ब्लैक कलर के आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को एक मैसेज दिया। एक्टर ने कहा कि ऑनलाइन नेगेटिविटी फैलाने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। लोगों को संबोधित करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि जिन लोगों को वे पसंद नहीं करते, उनसे नफरत करने में समय बर्बाद करने के बजाय, उन्हें उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए, जिनसे उन्हें खुशी मिलती है।
 



किस टिप्पणी पर हुआ बवाल?
अभिनेता ने आगे कहा, 'मैं लंबे समय से अपने फैंस, एंटी-फैंस और हेटर्स से कुछ कहना चाहता था। अगर आप किसी को पसंद नहीं करते, तो उनसे नफरत करने और उन्हें ट्रोल करने में अपना समय बर्बाद न करें। अगर वे आपको पसंद नहीं हैं, तो उन्हें छोड़ दें। उन पर अपना एक प्रतिशत भी समय बर्बाद न करें। अगर आपके पास 100 रुपये हों, तो क्या आप उन्हें किसी ऐसी चीज पर खर्च करेंगे जो आपको पसंद नहीं है? बिल्कुल नहीं, खर्च न करें। इसी तरह समय  को भी उस काम में लगाएं जो आपको पसंद हो'। एक्टर ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, 'नफरत करने की बजाय उस लड़की के घर के बाहर जाकर इंतजार करें, जिसे आप पसंद करते हैं।

नेटिजंस ने जताई नाराजगी
अभिनेता की इस टिप्पणी पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। एक्टर की अलोचना की जा रही है और उनके इस कमेंट को 'स्टॉकिंग' जैसे व्यवहार को सामान्य करने वाला बताया जा रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि मशहूर हस्तियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके फैंस पर उनकी बातों का कितना असर पड़ता है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या वे अपने बेटे को भी यही सब सिखाते हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed