Spider Man Brand New Day: कैसी रही 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' की शुरुआत? भारत में इतने करोड़ से खोला खाता
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' आज 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए इसने बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत की है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का इंतजार आखिर खत्म हुआ। यह फिल्म यूं तो कल शुक्रवार 31 जुलाई को रिलीज होगी, लेकिन भारतीय दर्शकों तक यह एक दिन पहले यानी आज पहुंच चुकी है। सिनेमाघरों में सजी फिल्म को देखने दर्शक जुट रहे हैं। जानिए भारत में इसने कैसी ओपनिंग ली है?
'स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे' की शुरुआत कैसी रही?
फिल्म 'स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे' ने पहले दिन भारत में डबल डिजिट में कलेक्शन जुटाते हुए शानदार शुरुआत की है। सैकनिल्क पर प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 32.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म भारत में हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है।
तोड़ दिया 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' का रिकॉर्ड?
'स्पाइडर-मैन 4' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है। इसकी तीसरी कड़ी 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' साल 2021 में रिलीज हुई थी। 'स्पाइडर-मैन 4' अपनी पिछली फिल्म को ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ती दिख रही है। बता दें कि स्पाइडर-मैन- नो वे होम' ने ओपनिंग डे पर भारत में 32.67 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
पीटर पार्कर के रूप में लौटे टॉम हॉलैंड
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौटे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो इस बार फिल्म बड़े मल्टीवर्स सरप्राइज के बजाय पीटर पार्कर के स्ट्रगल और उसकी जिंदगी को पेश करने पर ज्यादा भरोसा करती है। फिल्म में शानदार वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशंस भी हैं।
'भाई तेरा स्टार है' का कैसा रहा हाल?
आज सिनमाघरों में राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' भी रिलीज हुई है। हालांकि, इसे खास भावन हीं मिले हैं। सैकनिल्क पर प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसने सिर्फ 16 लाख रुपये की कमाई ओपनिंग डे पर की है।