फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tom Holland reveals he hated an early version Of Movie Spider Man Brand New Day Know Why

टॉम हॉलैंड को पसंद नहीं आया था 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का शुरुआती वर्जन; बोले- 'उस अनुभव से सबक सीखा'

Thu, 30 Jul 2026 05:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 30 Jul 2026 05:31 PM IST
सार

Tom Holland On Spider Man Brand New Day: टॉम हॉलैंड इन दिनों फिल्म 'स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म भारत में आज 30 जुलाई को रिलीज हो गई है।

विज्ञापन
Tom Holland reveals he hated an early version Of Movie Spider Man Brand New Day Know Why
टॉम हॉलैंड-स्पाइडर मैन 4 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे' भारतीय सिनेमाघरों में लग चुकी है। इस फिल्म को लेकर हॉलैंड ने दिलचस्प खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें फिल्म का शुरुआती वर्जन पसंद नहीं आया था। उनके को-एक्टर्स भी इससे खास प्रभावित नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि टीम को MCU की इस फिल्म का पहला कट बिल्कुल पसंद नहीं आया, क्योंकि वह फिल्ममेकर्स के ओरिजिनल विजन से बहुत अलग था।

विज्ञापन

बोले- 'जैसा चाहते थे वैसा नतीजा नहीं मिला'
फिल्म कल शुक्रवाल 31 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। हालांकि, भारत में यह एक दिन पहले यानी आज सिनेमाघरों में सज चुकी है। टॉम हॉलैंड ने पीटर पार्कर के तौर पर अपनी चौथी सोलो फिल्म की लंबी एडिटिंग प्रोसेस के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि क्रिएटिव टीम के अपने नजरिए पर दोबारा सोचने से पहले, दर्शकों के फीडबैक के आधार पर फिल्म में कुछ बदलाव किए गए थे। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक इंटरव्यू में टॉम हॉलैंड ने कहा, 'दिलचस्प बात यह है कि हमने इस फिल्म के कई अलग-अलग कट देखे हैं। एक कट ऐसा भी था, जिसमें फिल्म देखने वाले अलग-अलग लोगों से मिले सुझावों के आधार पर फिल्म में बदलाव किए गए थे'। एक्टर ने आगे कहा कि इस प्रयोग से वैसा नतीजा नहीं मिला जैसा वे चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'पहला वर्जन देखकर सबक सीखा'
हॉलैंड ने कहा, 'हमने पहला कट देखा और हमें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। यह बताते हुए कि वह वर्जन पसंद क्यों नहीं आया? एक्टर ने आगे कहा, 'यह पूरी तरह से काम नहीं किया। यह वही है, जो लोग मांग रहे थे, लेकिन यह वह नहीं था जो हम क्रिएटिव के रूप में चाहते थे। लेकिन उन्होंने उस अनुभव से सबक सीखा कि एडिटिंग रूम में एक फिल्म हजारों अलग-अलग तरीकों से बदल सकती है'। टॉम हॉलैंड के कमेंट्स एक बड़ी सुपरहीरो फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन प्रोसेस की एक झलक देते हैं। इसमें बताया गया है कि फाइनल वर्जन ऑडियंस तक पहुंचने से पहले कई एडिट्स को कैसे टेस्ट किया जा सकता है।


'बैलेंस की अहमियत को पक्का किया'
टॉम हॉलैंड के मुताबिक, इस अनुभव ने दर्शकों के फीडबैक और फिल्ममेकर्स के क्रिएटिव विजन के बीच बैलेंस बनाने की अहमियत को और पक्का किया। अभिनेता के अनुसार, इस अनुभव ने फिल्म मेकर्स के क्रिएटिव विजन के साथ दर्शकों की प्रतिक्रिया को बैलेंस करने के महत्व को मजबूत किया। अभिनेता 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' में पीटर पार्कर के रूप में लौट आए हैं, जो एमसीयू में उनकी चौथी स्टैंडअलोन स्पाइडर-मैन फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed