Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Amar Ujala Samwad 2025 Jaideep Ahlawat will attend amar ujala event in dehradun know everything about Actor
{"_id":"684556543c601bc0360dd023","slug":"amar-ujala-samwad-2025-jaideep-ahlawat-will-attend-amar-ujala-event-in-dehradun-know-everything-about-actor-2025-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में हिस्सा लेंगे जयदीप अहलावत, फिल्म और सिनेमा पर करेंगे बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में हिस्सा लेंगे जयदीप अहलावत, फिल्म और सिनेमा पर करेंगे बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 09 Jun 2025 06:00 PM IST
सार
Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला के वैचारिक समागम संवाद का आयोजन 10 जून को देहरादून में होने जा रहा है। अभिनेता जयदीप अहलावत इस बार संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां वे फिल्म और सिनेमा पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
जयदीप अहलावत
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम 10 जून को देहरादून में आयोजित हो रहा है। देवभूमि में होने जा रहे वैचारिक समागम में सिनेमा, खेल, राजनीति, धर्म और शिक्षा की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। इस बार दिग्गज अभिनेता जयदीप अहलावत संवाद में हिस्सा ले रहे हैं। वे यहां सिनेमा पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही वह अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में।
2 of 6
जयदीप अहलावत
- फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat
2010 में बॉलीवुड में डेब्यू
जयदीप अहलावत ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में एक अलग मुकाम बनाया है। उनका जन्म 8 फरवरी 1980 को हरियाणा के रोहतक में हुआ। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म 'खट्टा मीठा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जयदीप को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म से पहचान मिली। इसके बाद से वह सीरियस अभिनेता के तौर पहचाने गए। हाल ही में जयदीप अहलावत फिल्म 'ज्वेल थीफ' में नजर आए।
3 of 6
जयदीप अहलावत
- फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat
संघर्ष भरा रहा जीवन
जयदीप अहलावत पहले भारतीय सेना के अधिकारी बनना चाहते थे। हालांकि, कई बार एसएसबी इंटरव्यू पास न कर पाने के बाद, उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। वह पंजाब और हरियाणा में स्टेज शो किया करते थे। उन्होंने स्नातक करने के बाद ही अभिनय को अपने करियर के तौर पर चुना। उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के, कठिन रास्ते से फिल्मी दुनिया में एंट्री की। साल 2008 में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, वह अभिनेता बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए।
गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान
जयदीप अहलावत ने पहले 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' से एक्टिंग का कोर्स पूरा किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद जयदीप ने फिल्मों में कई छोटे रोल किए। लेकिन उन्हें असली पहचान 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली। वह विद्युत जमवाल की फिल्म 'कमांडो; वन मैन आर्मी' में नजर आए। इसके बाद वह 'गब्बर इज बैक' और 'विश्वरूपम 2' में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
जयदीप अहलावत
- फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat
ओटीटी में बेहतरीन काम
जयदीप अहलावत ने साल 2019 में 'बार्ड ऑफ ब्लड' में काम किया। वह साल 2020-2025 में 'पाताल लोक' सीरीज में नजर आए। इस सीरीज में उनकी अदाकारी की तारीफ की गई। इसके बाद जयदीप साल 2022 में 'ब्लडी ब्रदर्स' में नजर आए। साल 2022-24 में जयदीप 'द ब्रोकेन न्यूज' में नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।