{"_id":"6846cb5b136bdee5ae0c2dce","slug":"akshay-kumar-prabhas-vishnu-manchu-movie-kannappa-trailer-launch-and-promotional-campaign-details-2025-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kannappa Trailer: मध्य प्रदेश के इस शहर में लॉन्च होगा 'कन्नप्पा' का ट्रेलर, इसके बाद शुरू होगा प्रचार कैंपेन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kannappa Trailer: मध्य प्रदेश के इस शहर में लॉन्च होगा 'कन्नप्पा' का ट्रेलर, इसके बाद शुरू होगा प्रचार कैंपेन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 09 Jun 2025 05:28 PM IST
सार
Kannappa Trailer Launch: फिल्म 'कन्नप्पा' इसी महीने रिलीज होने वाली है। अब जब इसकी रिलीज को चंद दिन बाकी हैं तो फिल्म के प्रमोशन के लिए भी मेकर्स ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
1 of 5
'कन्नप्पा'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्षय कुमार, प्रभास, विष्णु मांचू और मोहनलाल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कन्नप्पा' की रिलीज डेट करीब आ चुकी है। इससे पहले फिल्म के प्रचार की तैयारी शुरू हो गई हैं। कथित तौर पर मेकर्स देशभर में प्रमोशन करेंगे। इसके लिए प्रमोशन कैंपेन शुरू करने की तैयारी हो चुकी हैं। इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर पर भी अपडेट सामने आया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'कन्नप्पा'
विष्णु मांचू फिल्म में लीड रोल में हैं। 'कन्नप्पा' उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने जा रही है। 'कन्नप्पा' माइथोलॉजिकल एपिक है, जो भगवान शिव के महान भक्त की कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, मेकर्स ने देशभर में फिल्म के प्रमोशन की तैयारी कर ली है।
3 of 5
'कन्नप्पा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
एमपी के इस शहर में रिलीज होगा ट्रेलर
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक सफल प्री-रिलीज इवेंट के बाद 'कन्नप्पा' के ट्रेलर लॉन्च की तैयारी हैं। तेलुगु123 की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 13 जून, 2025 को इंदौर में लॉन्च किया जाएगा। इवेंट में अक्षय कुमार भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद अगले ही दिन यानी 14 जून को प्रमोशनल कैंपेन केरल में शिफ्ट होगा, जहां टीम का मकसद मलयालम इंडस्ट्री पर एक मजबूत छाप छोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कन्नप्पा
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
केरल में होगा प्रचार, मोहनलाल रहेंगे उपस्थित
केरल में प्रमोशन के दौरान दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के शामिल होने की जानकारी है। बैक टू बैक इवेंट्स और बड़े सितारों के सीधे दर्शकों से रूबरू होने के चलते फिल्म 'कन्नप्पा' की चर्चा जोरों पर हो रही है।
'कन्नप्पा' का गाना 'श्री काल हस्ती' रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
भगवान शिव के रोल में दिखेंगे अक्षय
इस फिल्म में महेश बाबू, प्रभास, काजल अग्रवाल, मधु और रघु बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। काजल अग्रवाल माता पार्वती की भूमिका निभा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।