फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: '12वीं फेल' से लेकर 'निल बटे सन्नाटा' तक, इन फिल्मों में दिखाया गया नौकरी और पढ़ाई का संघर्ष

Mon, 09 Jun 2025 04:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 09 Jun 2025 04:36 PM IST
सार

Bollywood Movies Job And Education: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भूल चूक माफ' में नौकरी को लेकर संघर्ष दिखाया गया है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें नौकरी और शिक्षा को लेकर संघर्ष दिखाया गया है।

विज्ञापन
Films That Highlight Struggles for Government Jobs From 12th Fail to Super 30
नौकरी पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

23 मई 2025 को राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' रिलीज हुई। इस फिल्म में सरकारी नौकरी को लेकर संघर्ष दिखाया गया है। राजकुमार राव पैसे देकर सिंचाई विभाग में नौकरी प्राप्त करते हैं लेकिन उनके जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिसकी वजह से उन्हें वह नौकरी उस व्यक्ति को देनी पड़ती है, जो असल हकदार होता है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें नौकरी और पढ़ाई को लेकर संघर्ष दिखाया गया है।

Films That Highlight Struggles for Government Jobs From 12th Fail to Super 30
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

12वीं फेल
'12वीं फेल' साल 2023 में रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म में विक्रांत मेसी, मेधा शंकर, अनंत जोशी और अंशुमान पुष्कर ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है जो दिल्ली में जाकर सरकारी नौकरी की तैयारी करता है। इसके बाद उसकी सरकारी नौकरी लग जाती है। इस बीच विक्रांत मेसी का किरदार बहुत मेहनत करता है।

Films That Highlight Struggles for Government Jobs From 12th Fail to Super 30
शादी में जरूर आना - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में जरूर आना
2017 में रिलीज हुई फिल्म 'शादी में जरूर आना' में राजकुमार राव और कृति खरबंदा ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़की नौकरी करने के लिए अपनी शादी छोड़ कर भाग जाती है। इसके बाद उसका होने वाला पति भी सरकारी नौकरी हासिल करके अपने प्यार को दोबारा पा लेता है। फिल्म को रत्ना सिंह ने निर्देशित किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Josh: ऐश्वर्या खुद बनना चाहती थीं 'जोश' में शाहरुख खान की बहन, सलमान और काजोल ने इस रोल के लिए किया था इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Films That Highlight Struggles for Government Jobs From 12th Fail to Super 30
निल बटे सन्नाटा - फोटो : सोशल मीडिया

निल बटे सन्नाटा
'निल बटे सन्नाटा' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक लड़की पढ़ने लिखने से बहुत कतराती है लेकिन एक दिन उसके साथ ऐसा हादसा होता है कि वह पढ़ने लिखने लगती है। इसके बाद उसकी एक दिन नौकरी लग जाती है। फिल्म में स्वरा भास्कर, रिया शुक्ला और रत्ना पाठक ने अहम किरदार अदा किया है।

विज्ञापन
Films That Highlight Struggles for Government Jobs From 12th Fail to Super 30
आरक्षण - फोटो : सोशल मीडिया

आरक्षण
आरक्षण फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में नौकरी और आरक्षण के मुद्दे को दिखाया गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और मनोज बाजपेयी ने अहम किरदार अदा किया है। इसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। फिल्म को काफी सराहा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed