फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5: सिर्फ हाउसफुल-हेरा फेरी ही नहीं, इन कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्मों का भी इंतजार कर रहे फैंस

Mon, 09 Jun 2025 03:36 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 09 Jun 2025 03:36 PM IST
सार

Hit Comedy Franchise in Bollywood: बॉलीवुड में कई ऐसी कॉमेडी फ्रेंचाइजी रही हैं जो काफी पॉपुलर हुईं। 'हाउसफुल 5' जहां इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा रही है वहीं 'हेरा फेरी' समेत कई ऐसी हैं जिनकी फिल्मों की राह फैंस बेसब्री से देख रहे हैं। 

विज्ञापन
most popular bollywood comedy franchises hera-pheri to housefull
कॉमेडी फिल्में - फोटो : IMDb

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में इन दिनों काफी इंप्रेस कर रही है। इस फिल्म में लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है। जैकलीन फर्नांडिज, नरगिस फाकरी, सोनम बाजवा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ समेत कई सितारे इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ हाउसफुल ही नहीं बल्कि भारत में कई  कॉमेडी फ्रेंचाइजी हैं जिनकी अगली फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन-कौन सी फ्रेंचाइजी भारत में काफी लोकप्रिय हैं।


 

most popular bollywood comedy franchises hera-pheri to housefull
हेरा फेरी - फोटो : एक्स- @moviestalkhindi

हेरा फेरी 
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' का एक-एक सीन आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है। डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस फिल्म ने ऐसा जादू चलाया कि सालों बाद भी इंडिया में इसका क्रेज अलग ही लेवल पर है। साल 2006 में आई फिल्म फिर हेरा फेरी इस फिल्म का सीक्वल थी और तब से लेकर आज तक फैंस बेसब्री से इस फिल्म के तीसरे पार्ट यानी हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि 'हेरा फेरी' को लेकर इन दिनों विवाद भी गहराता जा रहा है। एक्टर परेश रावल ने अब फिल्म से किनारा कर लिया है और मेकर्स के सामने अब चुनौती है कि वो नए बाबूभैया के रूप में किसे लेकर आएं।

ये खबर भी पढ़ें: Sonam Kapoor: कभी मासूम तो कभी निडरता की मिसाल बने सोनम कपूर के ये किरदार, फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम

most popular bollywood comedy franchises hera-pheri to housefull
गोलमाल - फोटो : यूट्यूब
गोलमाल
रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली 'गोलमाल' फ्रेंचाइडी भी इंडिया में काफी पॉपुलर है। 'गोलमाल' कॉमेडी फ्रेंचाइजी की फिल्में भी हंसी-मजाक की गारंटी मानी जाती है। अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म सीरीज के अब तक 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' 4 भाग आ चुके हैं और चारों हिट रहे हैं। फैंस अब इसकी अगली फिल्म का भी पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
most popular bollywood comedy franchises hera-pheri to housefull
धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
धमाल
कॉमेडी से भरपूर 'धमाल' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। संजय दत्त, रितेश देशमुख और अरशद वारसी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को मात्र 10 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 50 करोड़ की कमाई कर शानदार सफलता हासिल की थी। इसके बाद साल 2011 में 'डबल धमाल' और 2019 में 'टोटल धमाल' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, दोनों ही फिल्मों ने अच्छी कमाई की और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब इस सफल सीरीज की अगली कड़ी 'धमाल 4' तैयार है, जो एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने आ रही है।

 
विज्ञापन
most popular bollywood comedy franchises hera-pheri to housefull
फिल्म वेलकम - फोटो : आईएमडीबी
वेलकम 
जब अक्षय कुमार पहली बार फिल्म 'वेलकम' के साथ पर्दे पर आए थे, तो दर्शकों ने सिनेमाघरों में हंसी से लोटपोट होने का कोई मौका नहीं छोड़ा। करीब 32 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस हास्य फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 117 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद आए इसके दूसरे भाग 'वेलकम बैक' में अक्षय की गैरमौजूदगी जरूर खली, लेकिन फिल्म ने फिर भी 48 करोड़ की लागत में बनकर 167 करोड़ रुपये का जबरदस्त बिजनेस किया। अब दर्शकों के लिए खुशखबरी ये है कि अक्षय कुमार एक बार फिर इस चर्चित फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। 'वेलकम टू द जंगल' के साथ अक्षय फिर से दर्शकों को हंसाने और बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed