{"_id":"6846ace3a2b07edc6302eeb7","slug":"sonam-kapoor-must-watch-movies-on-her-birthday-raanjhanaa-prem-ratan-dhan-paayo-neerja-padman-2025-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonam Kapoor: कभी मासूम तो कभी निडरता की मिसाल बने सोनम कपूर के ये किरदार, फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonam Kapoor: कभी मासूम तो कभी निडरता की मिसाल बने सोनम कपूर के ये किरदार, फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Mon, 09 Jun 2025 03:14 PM IST
सार
Sonam Kapoor Movies: अभिनेत्री सोनम कपूर के जन्मदिन पर जानेंगे उनकी उन फिल्मों के बारे में, जिसने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन।
विज्ञापन
1 of 6
सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और चर्चित एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने सिनेमाई करियर में कई फिल्में कीं हैं। अभिनेत्री ने कुछ फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग की है, जिनमें उन्हें खूब सराहना मिली। आज सोमवार के दिन एक्ट्रेस अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर जानेंगे उनकी फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।
2 of 6
फिल्म 'रांझणा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@aanandlrai
रांझणा
आनंद एल राय के निर्देशन में साल 2013 में एक फिल्म आई 'रांझणा', जो सुपरहिट फिल्म रही थी। इस फिल्म में धनुष और सोनम कपूर की लव स्टोरी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई करते हुए वर्ल्डवाइट 93.97 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इसके बजट की बात करें तो यह फिल्म 30 करोड़ रुपये में बनी थी। इस फिल्म का अंत दुखद था, जिसने दर्शकों को इमोशनल कर दिया था।
3 of 6
प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान और सोनम कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रेम रतन धन पायो
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में 'प्रेम रतन धन पायो' बनाई गई। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ दिग्गज अभिनेता सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। यह रोमांटक ड्रामा फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये था और इसने भारत में लगभग 200 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 405.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में सलमान खान और सोनम कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, अनुपम खेर और दीपक दोबरियाल जैसे कलाकार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नीरजा
- फोटो : सोशल मीडिया
नीरजा
साल 2016 में राम माधवानी के निर्देशन में एक फिल्म रिलीज हुई थी 'नीरजा', जो सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर ने नीरजा भनोट नाम का साहसिक किरदार निभाया था। फिल्म का बजट 20 करोड़ था, लेकिन इसने शानदार कमाई करते हुए भारत में 100 करोड़ से अधिक कमाए थे और वर्ल्डवाइट 120 करोड़ रुपये के करीब का कलेक्शन किया था। फिल्म में सोनम कपूर के अलावा शबाना आजमी, जिम सार्भ भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 6
वीरे दी वेडिंग
- फोटो : यूट्यूब
वीरे दी वेडिंग
शशांक घोष ने साल 2018 में एक फिल्म बनाई थी 'वीरे दी वेडिंग', जिसमें सोनम कपूर ने अवनी शर्मा की भूमिका अदा की थी। फिल्म में सोनम कपूर के अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर जैसे कलाकार नजर आए थे। अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट 28 करोड़ रुपये का था। फिल्म ने भारत में 81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।