फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ameesha Patel: डेब्यू के साथ लगाई हिट की हैट्रिक, इंडस्ट्री की पढ़ी-लिखी अदाकाराओं में होती है अमीषा की गिनती

Mon, 09 Jun 2025 09:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Jun 2025 09:24 AM IST
सार

Ameesha Patel Birthday: अभिनेत्री अमीषा पटेल आज 9 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। जानते हैं उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें...

विज्ञापन
Ameesha Patel Birthday: Know about actress career debut Movie personal life unknown facts and net worth
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री अमीषा पटेल का आज जन्मदिन है। इंडस्ट्री में उन्हें 25 साल हो गए हैं। करीब ढाई दशक से फिल्मी दुनिया में सक्रिय अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म से की। फिल्म का नाम याद ही आ गया होगा। जी हां, 'कहो ना प्यार है'। अपनी मासूमियत से अमीषा ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आज 9 जून को उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में...

Ameesha Patel Birthday: Know about actress career debut Movie personal life unknown facts and net worth
कहो ना प्यार है - फोटो : सोशल मीडिया

पहली ही फिल्म से छा गईं अमीषा
अमीषा पटेल 50 वर्ष की हो गई हैं। अमीषा का जन्म 9 जून 1975 को मुंबई के एक गुजाराती परिवार में हुआ। अमीषा पटेल प्रसिद्ध राजनेता बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं। इनके दादा अपने समय में मुंबई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। अमीषा को अपनी पहली दो बॉलीवुड फिल्मों से ही वो स्टारडम मिल गया, जो कई अभिनेत्रियों को शायद अपने पूरे करियर में नसीब नहीं होता है। 'कहो ना प्यार है' ऋतिक रोशन की भी डेब्यू फिल्म थी। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई। अमीषा पटेल ने सोनिया की भूमिका अदा की। उन्होंने अपनी अदाकारी और भोलेपन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Ameesha Patel Birthday: Know about actress career debut Movie personal life unknown facts and net worth
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

थिएटर से की अभिनय करियर की शुरुआत
अमीषा ने फिल्मों में कदम रखने से पहले कुछ वक्त थिएटर भी किया। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सत्यदेव दुबे के थिएटर ग्रुप से की थी। उन्होंने नाटकों में अभिनय किया, जिसमें वह, नीलम (1999) नामक एक उर्दू भाषा के नाटक में भी शामिल थीं, जिसे तनवीर खान ने लिखा। इसके बाद अमीषा ने मॉडलिंग का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ameesha Patel Birthday: Know about actress career debut Movie personal life unknown facts and net worth
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9

डेब्यू के साथ ही लगाई हैट्रिक
‘कहो ना प्यार है’ के बाद अमीषा को साउथ फिल्मों से ऑफर मिलने शुरू हो गए। उनकी दूसरी फिल्म तेलुगु भाषा की फिल्म थी, नाम है 'बद्री'। इसमें उन्होंने पवन कल्याण के साथ काम किया और फिल्म हिट रही। 2001 में अमीषा पटेल फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में नजर आईं। सनी देओल अभिनीत इस फिल्म में उन्होंने सकीना का किरदार बड़ी खूबसूरती से अदा किया। फिल्म ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए अमीषा को फिल्मफेयर स्पेशल परफॉर्मेंस पुरस्कार भी मिला। 

Dharmendra: 'कमबख्त जान क्यों जाती है जाते हुए', धर्मेंद्र ने सुनाई फैंस को शायरी, जिंदगी के लिए दी ये सीख

विज्ञापन
Ameesha Patel Birthday: Know about actress career debut Movie personal life unknown facts and net worth
सनी देओल और अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

ढलान पर आया करियर
लगातार तीन हिट देने के बाद अमीषा का करियर ढलान पर आ गया। 2002 में उनकी फिल्म 'हमराज' हिट रही, मगर इसी साल उन्हें चार फ्लॉप का मुंह भी देखना पड़ा। इसके बाद तो मानो किस्मत उनसे रूठ गई लगातार अमीषा पटेल की फिल्में फ्लॉप होती रहीं। 'क्रांति' ‘क्या यही प्यार है’, ‘आप मुझे अच्छे लगने लगें’, ‘ये है जलवा’, 'मंगल पांडे' और 'हमको तुमसे प्यार है' जैसी फिल्मों ने भी अमीषा को निराश किया। इसके बाद साल 2023 में 'गदर 2' से अमीषा पटेल ने एक बार फिर धांसू कमबैक किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed