फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Josh: ऐश्वर्या खुद बनना चाहती थीं 'जोश' में शाहरुख खान की बहन, सलमान और काजोल ने इस रोल के लिए किया था इंकार

Mon, 09 Jun 2025 09:16 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 09 Jun 2025 09:16 AM IST
सार

Josh Silver Jubilee: शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' को 9 जून को 25 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म की आज सिल्वर जुबली है। ऐसे में हम आपको इस फिल्म  से जुड़े दिलचस्प किस्से बता रहे हैं।

विज्ञापन
Josh film silver jubilee salman khan and kajol about to play the role in josh
जोश - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की अलग ही फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस उनकी आज की फिल्में देखने के साथ-साथ 90 के दशक और 2000 के दशक की फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। शाहरुख खान की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में 'जोश' भी शामिल है। यह फिल्म 9 जून 2000 में आई थी। फिल्म को शाहरुख के फैन का खूब प्यार मिला था। आज इस फिल्म की सिल्वर जुबली है। ऐसे में आइए जानते हैं इस फिल्म के दिलचस्प किस्सों के बारे में।

Josh film silver jubilee salman khan and kajol about to play the role in josh
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

क्या है फिल्म की कहानी?
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की अदाकारी वाली फिल्म 'जोश' साल 2000 में रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन मंसूर खान ने किया था। ये फिल्म रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में शाहरुख और ऐश्वर्या के अलावा चंद्रचूर्ण सिंह, शरद कपूर और प्रिया गिल थे। फिल्म में दो गिरोह स्कॉर्पियन्स और ईगल्स के बीच संघर्ष दिखाया गया है। इसी बीच प्यार की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में ऐश्वर्या राय शाहरुख खान की बहन बनी हैं। 16 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35.06 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Josh film silver jubilee salman khan and kajol about to play the role in josh
जोश - फोटो : यूट्यूब

ऐश्वर्या ने ली काजोल की जगह 
'जोश' फिल्म में शाहरुख खान की बहन शर्ली का किरदार ऐश्वर्या राय ने निभाया था। निर्देशक मंसूर खान के मुताबिक पहले इस भूमिका के लिए काजोल को चुना गया था। लेकिन काजोल को ये रोल पसंद नहीं आया इसलिए उन्होंने इससे इंकार कर दिया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय को इस रोल के लिए चुना गया। 
फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने गांव की लड़की की तरह दिखने के लिए बहुत कम मेकअप किया और अपनी स्किन को टैन किया था।

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: हर्षवर्धन राणे को सामने देख कर फूट-फूटकर रोने लगी फैन, बोली- मैं खुश हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Josh film silver jubilee salman khan and kajol about to play the role in josh
जोश - फोटो : यूट्यूब

शाहरुख की बहन बनने के लिए तैयार हुईं ऐश्वर्या 
जब मंसूर खान से पूछा गया कि उन्होंने ऐश्वर्या राय जैसी गैर-अभिनेत्री को क्यों साइन किया, तो उन्होंने कहा 'जब ऐश्वर्या ने भूमिका सुनी, तो उन्हें लगा कि वह इसके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा था कि वह किस किरदार को स्क्रीन पर जीवंत करने जा रही हैं। यह उनका किरदार और उसके बारे में उनकी समझ ही थी जिसने उन्हें इस तरह से अभिनय करने के लिए प्रेरित किया। उनका अभिनय बहुत अच्छा रहा। मुझे उनका मार्गदर्शन करना था, लेकिन बाकी सब वह समझ रही थीं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही अपने काम को निखारा। फिल्म बनाने के दौरान मुझे लगा कि वह अपने काम में काफी आगे बढ़ चुकी हैं।'

विज्ञापन
Josh film silver jubilee salman khan and kajol about to play the role in josh
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने भूमिका निभाने से किया इंकार
जोश फिल्म में दो ग्रुपों के बीच संघर्ष दिखाया गया है। एक ग्रुप का नेतृत्व मैक्स करता है वहीं दूसरे ग्रुप का नेतृत्व प्रकाश करते हैं। फिल्म में प्रकाश की भूमिका शरद कपूर ने निभाई है। प्रकाश का रोल मूल रूप से मंसूर खान के चचेरे भाई आमिर खान को निभाना था। लेकिन उन्होंने फिल्म में इस रोल को इसलिए करने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें लगता था कि ये रोल शाहरुख खान के रोल से काफी छोटा था। हालांकि प्रकाश का रोल निभाने के लिए शरद कपूर की काफी तारीफ हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed