फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 years of Phir Hera Pheri: रिलीज के बाद अक्षय से नाराज हुए सुनील, साथ रिलीज हुई थीं प्रियदर्शन की दो फिल्में

Mon, 09 Jun 2025 06:01 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 09 Jun 2025 06:01 AM IST
सार

Phir Hera Pheri Completes 19 Years: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 19 साल पूरे कर लिए हैं। इसी कड़ी में आपको फिल्म से जुड़ी कुछ अहम बातें बताते हैं। 

विज्ञापन
Akshay kumar paresh rawal suniel shetty movie phir hera pheri completes 19 years on box office
फिर हेरा फेरी - फोटो : IMDb

बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक ‘हेरा फेरी’ पिछले काफी दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म के ‘बाबू भैया’ के तीसरे पार्ट से किनारा करने के बाद से ही ये जबरदस्त चर्चाओं में है। इसी बीच फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘फिर हेरा फेरी’ को रिलीज हुए 19 साल हो चुके हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की ये कॉमेडी फिल्म 9 जून 2006 को रिलीज हुई थी। चलिए आपको बताते हैं इस फिल्म से जुड़े कुछ ऐसे किस्सों में बारे में जो शायद ही आपने पहले कभी सुने होंगे। 

Akshay kumar paresh rawal suniel shetty movie phir hera pheri completes 19 years on box office
फिर हेरा फेरी - फोटो : IMDb

प्रियदर्शन ने डायरेक्ट करने से किया मना 
फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ साल 2000 में आई डायरेक्टर प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ का सीक्वल थी। हालांकि साल 2006 में आई इस फिल्म का निर्देशन करने से उन्होंने इनकार कर दिया था। उनका मानना था कि फिल्म वैसा ही जादु फिर से चला नहीं पाएगी। इसलिए फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ के प्रोड्यूसर फिरोज ए नाडियाडवाला ने डायरेक्शन का जिम्मा लेखक नीरज वोरा को सौंप दिया था।

ये इत्तेफाक की ही बात है कि फिल्म जिस दिन रिलीज हुई, उसी दिन इसका क्लैश बॉक्स ऑफिस पर प्रियदर्शन की ही फिल्म ‘चुप चुप के’ से हुआ। हालांकि कमाई के मामले में ‘फिर हेरा फेरी’ ने ही बाजी मारी थी और भारत में करीब 41 करोड़ का बिजनेस किया था। जबकि शाहिद और करीना की फिल्म ‘चुप चुप के’ सिर्फ 19 करोड़ कमा पाई थी।   



ये खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: बाबू भैया के रोल के लिए भज्जी ने सुझाया नाम, बताया यह क्रिकेटर कर सकता है परेश रावल को रिप्लेस

Akshay kumar paresh rawal suniel shetty movie phir hera pheri completes 19 years on box office
फिर हेरा फेरी - फोटो : IMDb

सुनील शेट्टी हो गए थे खफा
इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बीच मतभेद की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, सुनील शेट्टी को इस बात की गलतफहमी हो गई थी कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म में उनके कुछ सीन कटवा दिए। इस बात को लेकर सुनील शेट्टी इतने नाराज हो गए कि वो अक्षय कुमार की शक्ल तक नहीं देखना चाहते थे।

लेकिन, जब इस बात की जानकारी अक्षय कुमार को लगी तो उन्होंने तुरंत सुनील शेट्टी को फोन लगाया और गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की। अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी को विश्वास दिलाया कि उन्होंने फिल्म के कोई भी सीन नहीं कटवाए, जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई और दोबारा दोस्त बन गए।

ये खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' से अलग होने पर हिमेश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- वह फिर से ग्रेट होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar paresh rawal suniel shetty movie phir hera pheri completes 19 years on box office
फिर हेरा फेरी - फोटो : IMDb

'लॉक, स्टॉक और टू स्मोकिंग बैरेल्स' से इंस्पायर्ड
इस फिल्म के बारे में बेहद कम लोगों को पता है कि ये जेसन स्टेथम की फिल्म 'लॉक, स्टॉक और टू स्मोकिंग बैरेल्स' से इंस्पायर्ड थी। इसके अलावा इस फिल्म को पहले दिवंगत एक्टर सतिश कौशिक डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन फिर किसी कारण की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए। 

ये खबर भी पढ़ें: Paresh Rawal Birthday: कभी डायलॉग भूल गए थे 'बाबू भैया', फिर विलेन से कॉमेडियन तक हर रोल में हुए हिट

विज्ञापन
Akshay kumar paresh rawal suniel shetty movie phir hera pheri completes 19 years on box office
फिर हेरा फेरी - फोटो : IMDb
बिपाशा बसु मेकर्स से हो गई थीं नाराज
फिल्म का एक दिलचस्प किस्सा इसकी एक्ट्रेसेस को लेकर भी है। इस फिल्म में बिपाशा बसु और रिमी सेन नजर आई थीं लेकिन इन दोनों ही अभिनेत्रियों की असली आवाज को फिल्म में शामिल नहीं किया गया था। इनके लिए डब कराया गया था। ये बात जब बिपाशा को पता चली थी तो वो काफी नाराज हुई थीं और उनका कहना था कि मेकर्स ने उनसे माफी भी मांगी है। हालांकि मेकर्स की तरफ से कहा गया था कि बिपाशा की डब आवाज काफी खराब थी इसलिए उन्हें डबिंग आर्टिस्ट का सहारा लेना पड़ा था। अब दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट यानी हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजार है लेकिन हालिया खबरों के मुताबिक परेश रावल के बिना ही ये फिल्म अब रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed