फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thug Life BO Collection Day 4: छुट्टी वाले दिन भी ‘ठग लाइफ’ ने किया निराश, दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम नंबर

Sun, 08 Jun 2025 07:40 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 08 Jun 2025 07:40 PM IST
सार

Thug Life: कमल हासन और मणि रत्नम की जोड़ी सालों बाद फिल्म ‘ठग लाइफ’ के साथ पर्दे पर लौटी लेकिन इसे वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जैसे कि उम्मीद जताई जा रही थी। 

विज्ञापन
Kamal haasan thug life Box Office Collection Day 4 struggles to cross 50 crores
ठग लाइफ - फोटो : एक्स

साउथ सिनेमा के दो दिग्गज कमल हासन और मणि रत्नम ने 38 साल बाद एक साथ वापसी की, तो फैंस की उम्मीदें आसमान छू रही थीं। लेकिन फिल्म ‘ठग लाइफ’ की शुरुआती कमाई इन उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी। तीन दिन बीतने के बाद भी फिल्म का प्रदर्शन औसत ही रहा, खासकर भारत में। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या विवादों और सीमित भाषा रिलीज के चलते फिल्म को नुकसान हो रहा है?

Kamal haasan thug life Box Office Collection Day 4 struggles to cross 50 crores
ठग लाइफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रविवार को भी निराशाजनक प्रदर्शन
सैकनिल्क के आकंड़ों के मुताबिक फिल्म ठग लाइफ ने भारत में चौथे दिन यानी रविवार को सिर्फ 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो कि अब तक का सबसे कम आकंड़ा है। फिल्म ने पहले दिन 15.5 करोड़ की ओपनिंग ली थी, लेकिन शुक्रवार को कमाई गिरकर 7.15 करोड़ पर पहुंच गई। शनिवार को थोड़ी बहुत रिकवरी हुई और 7.75 करोड़ का कलेक्शन ही दर्ज किया गया। फिल्म अब तक कुल 4 दिनों में सिर्फ 34.65 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।

ये खबर भी पढ़ें: Badshah: हनी सिंह ने फिर लिया रैपर बादशाह से पंगा, दुआ लीपा वाले विवादित बयान की सफाई पर कसा तंज

Kamal haasan thug life Box Office Collection Day 4 struggles to cross 50 crores
फिल्म 'ठग लाइफ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

तमिल वर्जन से ही बची इज्जत
फिल्म की हिंदी और तेलुगू वर्जन की कमाई 1 करोड़ प्रतिदिन से भी कम रही है। यानी फिल्म मुख्य रूप से तमिल दर्शकों के दम पर चल रही है। यह भी साबित करता है कि फिल्म की मार्केटिंग और भाषाई पहुंच अन्य क्षेत्रों में उतनी प्रभावी नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal haasan thug life Box Office Collection Day 4 struggles to cross 50 crores
ठग लाइफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कर्नाटक में बैन से भी झटका?
एक अहम कारण जो फिल्म की कमाई को प्रभावित कर सकता है, वह है कर्नाटक में इसका बैन। राज्य में भाषा विवाद के चलते ‘ठग लाइफ’ को प्रतिबंधित कर दिया गया है। कमल हासन के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया था। ध्यान देने वाली बात है कि कर्नाटक हमेशा से मणिरत्नम और कमल हासन की फिल्मों के लिए अच्छा बाजार रहा है। 'इंडियन 2', 'पोन्नियिन सेलवन 1' और 2 जैसी फिल्मों ने यहां अच्छी कमाई की थी।

 

विज्ञापन
Kamal haasan thug life Box Office Collection Day 4 struggles to cross 50 crores
फिल्म 'ठग लाइफ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी
'ठग लाइफ' में कमल हासन के साथ सिलाम्बरासन टीआर, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेलवन, अबिरामी, जोजू जॉर्ज, नासर, अली फज़ल और रोहित सराफ जैसे कलाकार नजर आते हैं। फिल्म की कहानी एक माफिया डॉन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विश्वासघात के बाद बदला लेने के लिए निकल पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed