फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amid Indias Got Latent Controversy Netizens Share Proof Did Virat Kohli Unfollow Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia: विवाद के बीच विराट कोहली ने रणवीर इलाहाबादिया को किया अनफॉलो? यूजर्स ने दिए ये सबूत

Thu, 13 Feb 2025 10:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 13 Feb 2025 10:56 AM IST
सार

Ranveer Allahbadia: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने यूट्यबूर रणवीर इलाहाबादिया के अनफॉलो कर दिया है। यूजर्स ने इसके कई सबूत भी शेयर किए हैं। 

विज्ञापन
Amid Indias Got Latent Controversy Netizens Share Proof Did Virat Kohli Unfollow Ranveer Allahbadia
विराट कोहली और रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने यूट्यबूर रणवीर इलाहाबादिया के अनफॉलो कर दिया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिससे पता चलता है कि विराट अब रणवीर को फॉलो नहीं करते।

विज्ञापन

 

विराट ने कब किया अनफॉलो?
कथित अनफॉलोइंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, क्योंकि यह इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद के बीच सामने आया है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि विराट ने शो में रणवीर की आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद उन्हें अनफॉलो किया या उससे बहुत पहले, लेकिन नेटिजन्स का मानना है कि क्रिकेटर का यह कदम इस विवाद से जुड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: दूसरों के सामने बोलने की सीमाएं होनी चाहिए, रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर भड़के बोनी कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "रणवीर का विराट कोहली पॉडकास्ट पर आने का सपना अब सपना ही रह जाएगा, विराट कोहली ने अब रणवीर इलाहाबादिया को अनफॉलो कर दिया है।" पिछले साल रणवीर ने विराट के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और उन्हें 'लीजेंड' कहा था। आइए देखते हैं यूजर्स ने क्या शेयर किया…

 
 
 
 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Samay Raina: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के गुजरात शो की टिकट नहीं मिल रही, वीएचपी ने कहा इवेंट कैंसल है


रणवीर ने मांगी माफी
इस घटना के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने माफी भी मांगी । दूसरी ओर इस घटना के बाद ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने समय रैना उनके शो और रणवीर इलाहाबादिया पर बैन लगाने की बात कही और उन पर कानूनी एक्शन भी लेने को भी कहा। दूसरी ओर समय रैना ने जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने की बात कहते हुए अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड हटाने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed