फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan sparked concern over health after he shared Blog post On hospitalisation undergoing surgery

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में किया अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी का जिक्र, बिग बी की सेहत को लेकर फैंस चिंतित

Tue, 21 Jul 2026 11:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Jul 2026 11:04 AM IST
सार

Amitabh Bachchan Sparks Health Concerns: अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी जैसी बातों को जिक्र किया है। इसके बाद उनकी सेहत को लेकर प्रशंसक चिंतित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan sparked concern over health after he shared Blog post On hospitalisation undergoing surgery
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा वे नियमित रूप से ब्लॉग भी लिखते हैं। मगर, अपने हालिया ब्लॉग में उन्होंने सेहत को लेकर कुछ ऐसी बात कही है, जिससे बिग बी के फैंस की चिंताएं बढ़ गई हैं। अभिनेता ने अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी के बारे में ब्लॉग पोस्ट लिखा है। 

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में क्या लिखा?
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में 'अस्पताल, आईसीयू और सर्जरी आदि का जिक्र किया है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर शेयर की गई पोस्ट में सर्जरी से गुजरने और ICU में रहने के साथ-साथ इससे पड़ने वाले मानसिक और शारीरिक असर के बारे में बात रखी है। बिग बी ने लिखा है, 'अस्पताल में सर्जरी और ICU में, काबिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रहना, फिर डिस्चार्ज होकर घर लौटना'।
विज्ञापन


बोले- 'कुछ सामना करते हैं, कुछ हार मान लेते हैं'
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा है, 'घर लौटने का यह समय सबसे मुश्किल दौर होता है। शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से बेहद मुश्किल। आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी होती है। यह आपकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर होता है। कुछ लोग इसका डटकर सामना करते हैं। कुछ हार मान लेते हैं, जो कोशिश करते हैं और हिम्मत दिखाते हैं, वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं। जो ऐसा नहीं करते, वे हालात से समझौता कर लेते हैं और अपनी पुरानी शान-ओ-शौकत की यादों में ही जीते रहते हैं। यह हर किसी की अपनी पसंद होती है। दोनों में से कोई भी गलत नहीं है। स्वस्थ रहें, खुश रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed