Couple of Things: अमृता-अनमोल लेकर आए 'कपल ऑफ थिंग्स' वेलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड, दिल छू लेगी यह लव स्टोरी
अमृता राव और आरजे अनमोल ने वेलेंटाइन डे पर दर्शकों के लिए स्पेशल एपिसोड रिलीज किया। इस दौरान अनमोल और अमृता ने क्षितिज को प्रोथेस्टिक हैंड भी गिफ्ट किया और 12 साल क्षितिज ने शिवांगी का हाथ अपने हाथ में थामा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उम्मीद की किरण बनी रही शिवांगी
गौरतलब है कि क्षितिज और शिवांगी की 12 साल से साथ है। क्षितिज के दोनों हाथ नहीं है, बावजूद इसके दोनों मिलकर हर चुनौती का सामना करते हैं। शो में दोनों ने अपनी लव स्टोरी और शादी की दिलचस्प किस्सों को साझा किया। दोनों की लव स्टोरी साल 2012 में शुरू हुई थी, इसी बीच क्षितिज को अपने जिंदगी के मुश्किल दौर से भी गुजरना पड़ा, उन्हें अपने दोनों हाथ गवाने पड़ा। इस दौरान शिवांगी उनके बुरे वक्त में आशा की किरण बनकर उनके साथ रहीं।
Bollywood Remake Films: मराठी फिल्मों की रीमेक हैं ये बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर जमकर छापे नोट
12 साल बाद क्षितिज ने थामा शिवांगी का हाथ
शो में इस जोड़ी ने अपनी लव स्टारी की खट्टी मिट्टी यादों को भी साझा किया। इस दौरान अनमोल और अमृता ने उन्होंने प्रोथेस्टिक हैंड भी गिफ्ट किया। हालांकि, शो अक्टूबर में रिकॉर्ड किया गया था, जिसके बाद ये जोड़ी नवंबर में चेन्नई पहुंची, जहां क्षितिज के लिए एक टीम ने कस्टमाइज्ड प्रोथेस्टिक हैंड तैयार किया। फरवरी में क्षितिज को ये कस्टमाइज्ड प्रोथेस्टिक हैंड लगाया गया। 12 साल बाद एक बार फिर से क्षितिज को अपने हाथ वापस मिले और उन्होंने शिवांगी का हाथ अपने हाथ में थामा। इस पूरे सफर में शिवांगी उनके साथ खड़ी रही। इस बेहद प्यारी लव स्टोरी को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं।
Kerala Crime Files Season 2: 'केरला क्राइम फाइल्स' सीजन दो का धांसू पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन होगी स्ट्रीम