अनुष्का शर्मा-विराट ने मनाया बेटी वामिका का पांचवां जन्मदिन, शेयर किया क्यूट पोस्ट; लिखा- 'मैं कभी भी...'
Anushka Sharma Daughter Vamika Birthday: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका का पांचवा जन्मदिन मनाया। इस खास दिन से पहले, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका का 5वां जन्मदिन मनाया।
लंदन में 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने वामिका के 5वें जन्मदिन पर मां बनने के बारे में एक खास पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक स्टोरी डाली, जिसमें लिखा था, 'और मैं उस समय में वापस नहीं जाना चाहूंगी जब मैं तुम्हें नहीं जानती थी, मेरी बच्ची। 11 जनवरी, 2021 ।' वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था।
अनुष्का शर्मा और भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान विराट कोहली खेल और फिल्म जगत के सबसे लोकप्रिय जोड़े हैं। वे कुछ साल तक चुपचाप डेटिंग करते रहे। फिर दिसंबर 2017 में इटली में एक छोटे समारोह में शादी की। शुरू में यह जोड़ा मुंबई में रहता था, लेकिन बाद में लंदन चला गया। वे चाहते हैं कि उनके बच्चे सुर्खियों से दूर सामान्य जीवन जिएं। वे काम और धार्मिक यात्राओं के लिए भारत आते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: 'द ब्लफ' में समुद्री डाकू बनीं प्रियंका, टीजर में देखिए ‘ब्लडी मैरी’ का दमदार लुक; जानें कब होगा ट्रेलर रिलीज