{"_id":"66fcbd201bae90e5590733c1","slug":"ananya-panday-answered-the-questions-of-fans-said-it-is-difficult-to-do-work-like-alia-bhatt-2024-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: अनन्या के 'नेपो किड' होने पर बोले निर्देशक, 'आपको काम नहीं आता, तो कई फर्क नहीं कि आप कौन हैं'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ananya Panday: अनन्या के 'नेपो किड' होने पर बोले निर्देशक, 'आपको काम नहीं आता, तो कई फर्क नहीं कि आप कौन हैं'
Wed, 02 Oct 2024 09:17 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:17 AM IST
सार
अनन्या पांडे का परिवार पहले से ही इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर 'नेपो किड' होने को लेकर अनन्या पांडे चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अनन्या के 'नेपो किड' होने को लेकर 'कंट्रोल' निर्देशक से सवाल किया गया था, इस पर उन्होंने अनन्या का पक्ष लिया। आइए आपको बताते हैं क्या बोले निर्देशक।
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट को अपनी अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में अपना जादू बिखेरने के बाद हॉलीवुड में भी हाथ आजमाया है। आलिया भट्ट के साथ ही अब अनन्या पांडे भी अपनी फिल्मों के साथ करियर को आगे ले जाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में अनन्या के नेपो किड होने को लेकर 'कंट्रोल' निर्देशक से सवाल किया गया था, इस पर उन्होंने अनन्या का पक्ष लिया है।
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुश्किल है आलिया जैसा काम कर पाऊं
एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे को बताया गया कि प्रशंसक अनन्या पांडे को अगली आलिया भट्ट मानते हैं। इस पर अनन्या ने कहा, "नहीं आलिया भट्ट बहुत ही अच्छी कलाकार हैं। ये बहुत बड़ी बात है कि प्रशंसक मुझसे ऐसी आशा रखते हैं। मुझे लगता है आलिया बहुत ही अच्छी कलाकार हैं। मुश्किल है कि मैं कभी आलिया भट्ट की तरह काम कर पाऊंगी"।
Kay Kay Menon Birthday: अभिनय के मास्टर हैं केके मेनन, थिएटर से दर्शकों के दिल तक का तय किया सफर

- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
जब विक्रमादित्य मोटवानी ने लिया था अनन्या का पक्ष
एक बातचीत के दौरान 'कंट्रोल' निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी अनन्या पांडे के पक्ष में बोलते दिखे थे। जब उनसे कहा गया कि अनन्या एक 'नेपो किड' हैं। नेपो किड का मतलब होता है, वो बच्चे जिनके माता पिता पहले से ही समान इंडस्ट्री में काम कर रहे हों। उन्होंने कहा था कि अगर आपको काम ही नहीं आता है। आपके अंदर प्रतिभा नहीं है, आप मेहनत से काम नहीं करते हैं, तो इससे कोई मतलब नहीं है कि आप किस तरह इंडस्ट्री में हैं, ये बिल्कुल भी महत्व नहीं रखता है।

Hina Khan: 'अक्षरा' का है टीवी से ऐसा रिश्ता, अपने इन किरदारों से प्रशंसकों के दिलों पर करती हैं राज
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
चार अक्तूबर को रिलीज होगी 'कंट्रोल'
अनन्या पांडे इन दिनों अपने आगामी फिल्म कंट्रोल को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म एक साइबर थ्रिलर होने वाली है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। फिल्म चार अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'कंट्रोल' में वह विहान सामत के साथ नजर आने वाली हैं। इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी डेब्यू प्राइम वीडियो सीरीज 'कॉल मी बे' में भी दोनों ने साथ काम किया था।